IndiaUttar Pradesh

​कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं… दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान एक्शन पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने कहा कि कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त पर उंगली उठी है तो चुनाव आयोग के साथ भारतीय जनता पार्टी क्यों खड़ी है?

​कमजोर सरकारें पुलिस को आगे करती हैं… दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान एक्शन पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला

ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब सरकारें कमजोर हो जाती हैं, तो अन्याय का रास्ता अपनाती हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज पर केवल CJP ही नहीं, बल्कि देश की कई राजनीतिक पार्टियां भी समयसमय पर सवाल उठाती रही हैं.

अखिलेश ने ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी जिम्मेदारी निष्पक्ष फैसले लेना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना है. उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दल एकजुट हैं. अखिलेश यादव ने मांग की कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

मुलायम यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने कहा, “हम सब आज अपने नेता की पुण्यतिथि मनाने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं. इस मौके पर हम उन्हें अपनी गहरी, दिल से श्रद्धांजलि देते हैं. उनकी पूरी जिंदगी समाजवादी सिद्धांतों और सबसे गरीब और सबसे पिछड़े लोगों के हक और सम्मान के लिए लड़ने के लिए समर्पित थी. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इसी मिशन को समर्पित कर दी… हम सब आने वाली सदियों तक उनके निर्देशों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का वादा करते हैं.

उन्होंने कहा कि कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर, उन्हें अपने साथ लाकर और उनके साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाएं. अभी बन रहा सोशलिस्ट म्यूजियम उनकी याद में बनाया जा रहा है, जिसमें उनके काम, उनके फैसलों और उनकी लंबी, असरदार यात्रा को दिखाया जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply