India

​Shardiya Navratri 2026: तलते वक्त पूड़ी पी जाती है खूब सारा तेल, ये 3 गलतियां बनती हैं वजह

पूड़ी अगर ज्यादा तेल सोख ले तो खाते वक्त ये बहुत ही चिकनी महसूस होती है और आपके पेट में भी बहुत हैवी लग सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप इसे बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें और कुछ गलतियों को करने से बचें. बहुत सारे लोगों को ये शिकायत होती है कि पूड़ियां उनके हाथों से ज्यादा तेल सोख लेती हैं. दरअसल हो सकता है कि आप आटा गूंथने से लेकर पूड़ी को बेलने और तलने में कुछ मिस्टेक्स कर रहे हो.

​Shardiya Navratri 2026: तलते वक्त पूड़ी पी जाती है खूब सारा तेल, ये 3 गलतियां बनती हैं वजह

11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली हैं. अष्टमी और नवमी पर तो पूड़ीपकवान बनाए ही जाते हैं. इसके अलावा फर्स्ट डे भी लोग इसका भोग लगाते हैं. आपको भी इस दौरान अगर पूड़ी बनानी है तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है. पूड़ी कुरकुरी भी बनेंगी और तेल भी ज्यादा नहीं सोखती हैं. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल में.

आटा गूंथते वक्त न करें ये गलती

पूड़ी और रोटी का आटा अलगअलग तरह से गूंथा जाता है. जब आप रोटी का आटा लगाते हैं तो इसे मुलायम रखा जाता है. वहीं पूड़ी का आटा सख्त लगाना चाहिए. अगर आप गीला आटा लगाते हैं तो ये ज्यादा तेल सोख सकती है और आपको बेलने में भी समस्या आती है, जिससे पूड़ी सही से फूलती नहीं है और कहीं से भी अगर थोड़ा सा छेद हो जाए तो तेल भर जाता है.

आटा लगाकर पूरी बेलने की गलती

लोग कई बार ये गलती करते हैं कि आटा मुलायम लगाते हैं और इसी वजह से पूड़ी बेलते वक्त वो रोटी की तरह ही सूखा आटा लगा लेते हैं. इससे जब आप पूड़ी कड़ाही में डालते हैं तो तेल में आटा जलने लगता है. इससे धुआं तो उठता ही है और तेल भी काला पड़ जाता है. इसी के साथ पूरी ज्यादा तेल सोखती है. हमेशा पूड़ी को हल्का सा तेल लगाकर ही बेलना चाहिए.

image:Pexels

तेल होना चाहिए सही गर्म

अगर पूड़ी डालते वक्त तेल सही से गर्म न हो तो ये सही से फूलेगी नहीं और ज्यादा ऑयल सोखेगी. इसी तरह से अगर तेल बहुत गर्म हो तो ये बाहर से बहुत जल्दी सुनहरी हो जाएगी और अंदर से पकती नहीं है. इससे ऊपर की परत टूट जाती है और पूड़ी में तेल भर जाता है. जरूरी है कि तेल बिल्कुल सही टेम्परेचर पर हो. पहले छोटी सी पूड़ी तेल में डालें, अगर वो तली पर जाकर तुरंत ऊपर आ जाती है और फूलने लगती है तो ये सही गर्म है.

पूड़ी के लिए ये टिप्स करें फॉलो

  • अगर पूड़ी बनानी है तो आटा गूंथते हुए उसमें थोड़ी सी सूजी मिला दें. ध्यान रखें कि ये ज्यादा न हो.
  • इसी के साथ आप आटे में थोड़ा सा तेल भी एड कर सकते हैं. इससे आटा चिपकेगा नहीं और पूड़ी तेल भी कम सोखेगी.
  • पूड़ी को हमेशा एक समान बेलें. ये कहीं से मोटी और कहीं से पतली होगी तो सही से फूलती नहीं है और इसमें तेल भर सकता है.
  • पूड़ी का आटा लगाकर बहुत ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए. बस 1520 मिनट काफी होते हैं, नहीं तो ये ज्यादा नर्म हो जाता है.
  • पूड़ी तल रहे हैं तो कलछी चलाते वक्त सावधानी रखें, क्योंकि फ्राई के समय इसकी परत बहुत नाजुक होती है जो टूट सकती है और पूड़ी में तेल चला जाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply