India

​CJP Press Conference: CJP की दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, रिहाई के बाद रवाना हुए अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका

: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दिपके , सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह रिहा कर दिया गया। करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद तीनों दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से रवाना हो गए। हालांकि, उन्होंने बाहर निकलते समय मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कार के अंदर से जानकारी दी कि पार्टी रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस October 11, 2026

​CJP Press Conference: CJP की दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, रिहाई के बाद रवाना हुए अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका

अभिजीत दिपके , सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद तीनों को इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे। पुलिस ने शनिवार को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस का कहना था कि उन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन जारी

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन जंतरमंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पार्टी के समर्थकों को रास्ते में रोक दिया था।

पार्टी की ओर से दावा किया गया कि प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हजारों लोगों को रोका गया और करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। अब दोपहर 2 बजे होने वाली CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नजर रहेगी, जिसमें पार्टी आगे की रणनीति और प्रदर्शन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है। 

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply