IndiaTrending

​Solar Tiles Technology: बिना सोलर पैनल के भी अब धूप से बना सकेंगे बिजली! जानें कैसे काम करती हैं ये टाइल्स

Solar Tiles Technology: आजकल लोग बिजली बचत के लिए छत पर सोलर पैनल लगवाते हैं, जिससे धूप की मदद से बिजली बन सके। आजकल सोलर पैनल लगवाना बेहद आम बात है, लेकिन क्या आपने सोलर टाइल्स का नाम सुना है। बिजली बनाने का एक आधुनिक तरीका है, जिसकी वजह से आपको सोलर पैनल नहीं लगवाना पड़ेगा। बल्कि अब छत पर एक विशेष प्रकार की टाइल्स की मदद से धूप से बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। आइए इसके बारें में विस्तार से जानें।

​Solar Tiles Technology: बिना सोलर पैनल के भी अब धूप से बना सकेंगे बिजली! जानें कैसे काम करती हैं ये टाइल्स

क्या है Solar Roof Tiles? 

सोलर रूफ टाइल्स ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसमें सामान्य छत की टाइलों की जगह ऐसी विशेष टाइलें लगाई जाती हैं जिनमें सोलर सेल मौजूद होते हैं। ये टाइलें सूरज की रोशनी से बिजली पैदा करती हैं, जिसे इनवर्टर की मदद से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

सोलर पैनलों के मुकाबले इनका डिजाइन छत के साथ के साथ काफी मेल खाता है और अलग से बड़े फ्रेम लगाने की जरूरत कम हो सकती है।  

सोलर टाइल्स कैसे काम करती हैं?

 सोलर टाइल्स रुफ ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसमें सूरज की रोशनी से बिजली का उत्पादन करती है। आइए जानते हैं कैसे करती है?

 1. पारंपरिक सोलर पैनलों को अलग से छत के ऊपर फ्रेम कसकर लगाया जाता है, जबकि सोलर टाइल्स खुद छत की सामग्री की जगह लेती हैं।

2. हर टाइल के अंदर छोटे सोलर सेल लगे होते हैं, जो धूप पड़ने पर बिजली बनाते हैं और इनवर्टर के जरिए घर के इस्तेमाल में आते हैं।

3. ये टाइलें धूप से बिजली बनाने के साथसाथ बारिश, हवा और धूप से घर की छत को पूरी सुरक्षा भी देती हैं।

क्या हैं इसके फायदे

1. इससे छत भारीभरकम या अलग से लगी हुई नहीं दिखती, बल्कि घर को एक समान और आधुनिक रूप मिलता है। अलग से स्टैंड या स्ट्रक्चर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।

2. ये टेम्पर्ड ग्लास या मजबूत सामग्री से बनती हैं, जिन पर चला भी जा सकता है और ये तेज आंधीतूफान को भी झेल सकती हैं।

क्यों नहीं कर रहें सोलर टाइल्स का इस्तेमाल?

सोलर रुफ टाइल्स का इस्तेमाल न करना इसका प्राइज है, यह सोलर पैनल के मुताबिक अधिक महंगा पड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सोलर टाइल्स वाली छत बनवाने का खर्च सामान्य छत पर सोलर पैनल लगवाने के मुकाबले में बहुत ज्यादा है। 

नुकसान 

1. पारंपरिक सोलर पैनलों या आम रूफ टाइल्स की तुलना में सोलर रूफ टाइल्स काफी महंगी होती हैं। कई बार पारंपरिक पैनलों की तुलना में इनका खर्च 50% या उससे भी ज्यादा हो सकता है। 

2. हर घर की छत का आकार और डिजाइन अलग होता है, इसलिए टाइल्स को लगाने से पहले उनकी डिजाइन और फिटिंग पर अलग से काम करना पड़ सकता है।

3. कारीगर, सोलर इंस्टॉलर और इलेक्ट्रिशियन की मदद भी लेनी पड़ती है। यानी सामान्य सोलर पैनल लगाने के मुकाबले इस काम में ज्यादा समय, मेहनत और पैसे लग सकते हैं।

4. बिजली बनाने की क्षमता की बात करें तो इसकी क्षमता सोलर पैनल के मुकाबले कम हो सकती है।  

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply