IndiaTrending

​Which LPG Cylinder Best: 14.2 किलो या 5 किलो वाला गैस सिलेंडर बेहतर? जानें किसमें होगी ज्यादा बचत

Which LPG Cylinder Best: अगर आप नए घर में शिफ्ट कर रहें है और LPG गैस सिलेंडर लेने का सोच रहें हैं, ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं कि  14.2 किलो वाला सिलेंडर लें या 5 किलो वाला सिलेंडर लें। तो ऐसे में ये जानना बेहतर है कि कौन सा सिलेंडर खरीदना आपके लिए फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं दोनों के फायदे और नुकसान?  

​Which LPG Cylinder Best: 14.2 किलो या 5 किलो वाला गैस सिलेंडर बेहतर? जानें किसमें होगी ज्यादा बचत

14.2 किलो वाले सिलेंडर के फायदे

14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर भारतीय घरों के लिए सबसे मानक और सुविधाजनक विकल्प है, जिसके प्रमुख फायदे इस तरह हैं।

1. 14.2 किलो वाले सिलेंडर में प्रति किलोग्राम गैस 5 किलो वाले सिलेंडर की तुलना में सस्ती पड़ती है।

2.  एक औसत मध्यमवर्गीय परिवार में 14.2 किलो गैस का उपयोग लगभग 30 से 45 दिनों तक आसानी से चल जाता है, जिससे बारबार बुकिंग का झंझट नहीं होता।

3. इसमें गैस अधिक होने के कारण इसे बारबार रिफिल करवाने की जरूरत नहीं पड़ती।

4. उज्ज्वला योजना या अन्य पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को इस पर सरकार से नियमित सब्सिडी मिलती है।

5 किलो वाले सिलेंडर के फायदे

5 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं।

1.  इसमें गैस कम होती है, इसलिए इसे खरीदते समय कम पैसे खर्च होते हैं। 

2. इसका कुल वजन लगभग 10 से 12 किलो होता है, जिससे इसे सफर या कैंपिंग के दौरान कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

3. अकेले रहने वालों या छात्रों के लिए बेस्ट है, यदि आप पीजी में रहते हैं, अकेले हैं या खाना बहुत कम बनता है, तो यह विकल्प सही है।

4. यह आकार में छोटा होता है और बहुत कम जगह घेरता है, इसलिए छोटे किचन, स्टूडियो अपार्टमेंट या सीमित जगह वाले घरों के लिए यह एकदम सही है।
 
5. इसे खरीदने के लिए पते के बड़े प्रमाण की जरूरत नहीं होती।

आपके लिए कौन सा बेहतर है?

अगर दोनों सिंलडर की तुलना की जाए, तो अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं, घर में नियमित रूप से तीनों समय खाना बनता है, और आप बारबार बुकिंग का झंझट नहीं चाहते, तो आपके लिए 14.2 किलो वाला सिलेंडर अच्छा है। वहीं अगर आप अकेले रहते हैं, स्टूडेंट्स हैं, या आपका गैस का उपयोग बहुत कम है, तो आपके लिए 5kg वाला सिलेंडर बेस्ट है।

इतना ही नहीं बड़े सिलेंडर की प्रति किलो गैस की कीमत 5 किलो वाले सिलेंडर के मुकाबले सस्ती पड़ती है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply