India

​एक बार चार्ज करने पर 600Km तक चलेगी Volkswagen Tiguan इलेक्ट्रिक, जानें कितनी पावरफुल होगी नई SUV

Volkswagen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ID. Tiguan से पर्दा उठा दिया है. कंपनी इसे अपने ग्लोबल इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में ID.4 और ID.5 की जगह लाने की तैयारी कर रही है. इस इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री यूरोप में 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. नए मॉडल के जरिए Volkswagen इलेक्ट्रिक कारों को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने के साथसाथ केबिन की क्वालिटी और इस्तेमाल में आसानी पर भी ध्यान दे रही है.

​एक बार चार्ज करने पर 600Km तक चलेगी Volkswagen Tiguan इलेक्ट्रिक, जानें कितनी पावरफुल होगी नई SUV

की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें टच कंट्रोल पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता कम करने की कोशिश की है. Volkswagen की पिछली इलेक्ट्रिक कारों में कई फंक्शन टचसेंसिटिव कंट्रोल से चलाए जाते थे, जिन्हें इस्तेमाल करना कुछ लोगों के लिए असुविधाजनक था. नई SUV में क्लाइमेट कंट्रोल और वॉल्यूम जैसे जरूरी फंक्शन के लिए फिजिकल बटन वापस लाए गए हैं.

नए डिजाइन के साथ मिलेगा प्रीमियम केबिन

में कंपनी की नई Pure Positive डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. इसके फ्रंट प्रोफाइल को पहले के मुकाबले साफसुथरा रखा गया है. इसमें LED लाइटिंग और ज्यादा सीधा SUV स्टांस मिलता है. इसका डिजाइन ऐसा तैयार किया गया है कि सड़क पर इसकी मौजूदगी ID.4 के मुकाबले ज्यादा दमदार नजर आए, जबकि इसका कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV वाला लुक बरकरार रहे.

केबिन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. ड्राइवर के सामने 10 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जबकि इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 15 इंच की टचस्क्रीन मिलती है. फ्रंट पैसेंजर के लिए 12 इंच की अलग स्क्रीन का ऑप्शन भी रखा गया है. कंपनी ने सीटों की अपहोल्स्ट्री और केबिन में इस्तेमाल होने वाले मटीरियल की क्वालिटी बेहतर करने पर काम किया है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, मसाज और वेंटिलेशन वाले फ्रंट सीट्स और Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे विकल्प मिल सकते हैं. इसके अलावा, कार के फ्रंट हिस्से में एक छोटा स्टोरेज स्पेस यानी फ्रंक भी दिया गया है. इलेक्ट्रिक कारों में मिलने वाला यह अतिरिक्त स्टोरेज रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आ सकता है.

तीन पावरट्रेन ऑप्शन , 600Km तक की रेंज

Volkswagen ID. Tiguan को अलगअलग बैटरी और मोटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया जाएगा. इसके बेस वेरिएंट में 58kWh की बैटरी और रियरमाउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो 188hp की पावर जनरेट करेगी. इससे ऊपर वाले रियरव्हील ड्राइव वेरिएंट में 77kWh की बड़ी बैटरी और 282hp की पावर मिलेगी.

वहीं, टॉप वेरिएंट में ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा. यह वर्जन अधिकतम 299PS की पावर जनरेट करेगा और दोनों एक्सल तक पावर पहुंचाएगा. Volkswagen का दावा है कि कॉन्फिगरेशन के आधार पर यह SUV WLTP टेस्टिंग साइकिल में एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. हालांकि, असल रेंज ड्राइविंग स्टाइल, मौसम, बैटरी और सड़क की परिस्थितियों के हिसाब से अलग हो सकती है.

दो टन तक खींचने की कैपेसिटी

नई इलेक्ट्रिक SUV में वनपेडल ड्राइविंग और Connected Travel Assist जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. इसका ड्राइवर असिस्ट सिस्टम ट्रैफिक लाइट पहचानने की कैपेसिटी भी रखता है. इसके अलावा, इसमें VehicletoLoad यानी V2L फंक्शन दिया गया है, जिससे कार की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रिक डिवाइस चलाए जा सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, ID. Tiguan दो टन तक वजन खींच सकती है.

यूरोप में इसकी बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होने की योजना है. यह पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन वाली मौजूदा Tiguan को रिप्लेस नहीं करेगी, बल्कि उसके साथ बेची जाएगी. भारत में ID. Tiguan की लॉन्चिंग को लेकर Volkswagen ने फिलहाल कोई समयसीमा साझा नहीं की है. इसलिए अभी इसकी भारतीय बाजार में एंट्री को लेकर इंतजार करना होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply