Learning Licence Rules: अगर आप गाड़ी सीख रहें है, तो लर्निंग ड्राडविंग लाइसेंस बनवाना जरुरी होता है। अगर आप लर्निंग लाइसेंस बनवा चुके हैं। तब भी आपको कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आपका चालान कट सकता है।

दरअसल, कई लोग जैसे ही ड्राइविंग सीख लेते हैं, वो अपना नॉर्मल लाइसेंस नहीं बनवाते और लर्निंग लाइसेंस लिए हुए अकेले ही गाड़ी चलाने निकल पड़ते हैं, लेकिन ऐसा करना उन्हें भारी पड़ सकता है। आइए जानें लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी जरुरी जानकारी?
Learning Licence लाइसेंस के नियम
अगर कोई ड्राइविंग सीख रहा है तो उसे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तो बनवाना ही चाहिए, सात ही उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन बातों का रखें ध्यान?
1. गाड़ी चलाते समय आपके साथ फ्रंट सीट में ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जिसके पास पहले से वैध स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस हो।
2. लर्निंग लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाते समय आपको गाड़ी के आगे और पीछे लाल रंग का ‘L’ का निशान या स्टिकर लगा होना जरूरी है। ये इसलिए जरूरी होता है, जिससे आसपास गाड़ी चलाने वाले लोग सतर्क रहें। उन्हें पता हो की आप गाड़ी सीख रहें है।
नियमों को फॉलो न करने पर चालान
बिना किसी ट्रेंड व्यक्ति के वाहन चलाने को बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने के बराबर ही माना जाता है, इसे नियम का उल्लंघन माना जाएगा। नियम के मुताबिक उस पर 5,000 रुपये तक का भारी जुर्माना लग सकता है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने या बारबार पकड़े जाने पर पुलिस आपकी गाड़ी भी जब्त कर सकती है।
बीमा क्लेम में समस्या
अगर कोई व्यक्ति बिना लर्निंग लाइसेंस के गाड़ी चलाता है या लर्निंग लाइसेंस के होते हुए नियमों का पालन नहीं करता तो ऐसे में यदि कोई दुर्घटना हो जाती है, तो बीमा कंपनी किसी भी तरह का क्लेम देने से इनकार कर सकती है।



