CNG vs Petrol Cars: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहें हैं और दुविधा में हैं कि कौन सी कार खरीदें पेट्रोल वाली या CNG कार, तो ये खबर आपके लिए है। पेट्रोल कार और सीएनजी कार दोनों में कुछ अहम अंतर है, आइए जानते हैं दोनों का रनिंग कॉस्ट, माइलेज जैसे कार से जुड़े फीचर्स के बारें में किस कार को लेना बेहतर होगा?

जानिए कौन सी कार बेहतर?
अगर सीएनजी कार और पेट्रोल कार की तुलना करें तो सीएनजी कार की रनिंग कॉस्ट कम होती है और पेट्रोल वाली कार के कंपैरिजन में इसका माइलेज भी बेहतर होता है। आइए जानें दोनों में कौनसी कार खरीदने में बेहतर होगी?
कीमत
कीमत की बात करें तो पेट्रोल कार सीएनजी के मुकाबले करीब ₹50,000 से ₹1,00,000 सस्ती आती है।
माइलेज
पेट्रोल कार औसतन 15 से 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं सीएनजी कार औसतन 25 से 35 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
रनिंग कॉस्ट
रनिंग कॉस्ट की बात करें तो पेट्रोल की तुलना में सीएनजी प्रति किलोमीटर काफी सस्ती पड़ती है। अगर आपकी रोजाना की ड्राइविंग 40 से 50 किमी या उससे ज्यादा है, तो सीएनजी से आपकी हर महीने बड़ी बचत होगी।
परफॉर्मेंस और पावर
1. पेट्रोल इंजन में बेहतर पिकअप, स्मूथ एक्सेलेरेशन और हाईवे पर शानदार पावर मिलती है।
2. सीएनजी कारों में पावर थोड़ी कम महसूस होती है, खासकर कार में ज्यादा लोग बैठे हों या एसी चल रहा हो।
बूट स्पेस और रेंज
पेट्रोल कार में पीछे काफी सामान रखने की जगह मिलती है और एक बार टैंक फुल कराने पर 500700 किमी तक की रेंज मिलती है।
वहीं सीएनजी कार में सिलिंडर की वजह से डिग्गी की जगह कम बचती है और यह एक बार में 300400 किमी तक चल पाती है।
मेंटेनेंस और रिफ्यूलिंग
पेट्रोल गाड़ियां चलाना और मेंटेन करना आसान होता है और पेट्रोल पंप हर जगह मिलते हैं, जबकि CNG के लिए कई बार लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ सकता है और इसके सिलिंडर की समयसमय पर जांच करानी जरूरी होती है।
आपके लिए कौन सी गाड़ी बेहतर?
अगर आपकी रोजाना की रनिंग 4050 किमी से ज्यादा है और आप मुख्य रूप से शहर के भीतर गाड़ी चलाते हैं, तो आपके लिए CNG वाली कार बेहतर होगी।
वहीं अगर आपकी आपकी सालभर की ड्राइविंग कम है, आपको बारबार लंबी यात्राएं/हाईवे पर चलना होता है, और आपको डिग्गी में भरपूर जगह चाहिए, तो आपके लिए पेट्रोल कार बेहतर साबित होगी।



