रिद्धिमा पंडित ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन एथनिक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. उनका ये लुक फेस्टिव परफेक्ट है, जिससे आप भी नवरात्रि में होने वाले डांडिया और गरबा नाइट इवेंट्स के लिए आइडिया ले सकती हैं. दरअसल अनारकली सूट घाघरा की तरह फ्लेयर्ड बॉटम वाले होते हैं और पहनने में ज्यादा कंफर्टेबल भी रहते हैं.

ऑरेंज कलर के अनारकली सूट में रिद्धिमा पंडित गॉर्जियस लग रही हैं. उन्होंने कलीदार सूट कैरी किया है, जिसमें कमाल का घेर बन रहा है. डांस करते वक्त ये फ्लेयर्ड बेहद खूबसूरत लगेगा. सूट में अलगअलग फैब्रिक से लेकर गोटापट्टी वर्क की बारीक डिटेलिंग की गई है जो इसे वाइब्रेंट टच देकर और भी परफेक्ट बनाती है.
रिद्धिमा पंडित के सूट के अपर हिस्से में खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है और हॉल्टर स्टाइल नेकलाइन में स्वीटहार्ट शेप दिया गया है. एक्ट्रेस के सूट में अंदर की तरफ अस्तर के साथ ही कैन कैन लगाई गई है जो इसे और हैवी दिखाती है. सूट के साथ उन्होंने लाइटवेट मैचिंग दुपट्टा लिया है जो आपके लुक को और भी कंफर्टेबल बनाएगा और बैलेंस भी रखेगा.
रिद्धिमा पंडित ने अपने इस लुक कंप्लीट करने के लिए साथ में स्टोन वर्क की जूलरी कैरी की है, जिसमें राउंड शेप पेंडेंट के साथ एक खूबसूरत नेकलेस है और मैचिंग स्टड दिए गए हैं, जिनमें लगी चेन को बालों में अटैच्ड किया है. इससे लुक को एंटीक टच मिला है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने साथ में मैचिंग कंगन और रंगी कैरी की है जो उनकी एसेसरीज को पूरा कर रहे हैं.
रिद्धिमा पंडित के मेकअप लुक को फ्लॉलेस ग्लोइंग बेस रखा गया है, जिसमें मैटटूड्यूई फिनिश है. इससे स्किन को एक फ्रेश और नेचुरल ग्लो मिला है. इसी के साथ आंखों पर न्यूड और ब्राउनिश ऑरेंज शेड्स के साथ आईशैडो को ब्लेंड किया गया है और विंग्ड लाइनर के साथ डिफाइन किया है. वहीं सॉफ्ट पिंक न्यूड शेड की लिपस्टिक आंखों के ग्लैम को बैलेंस करती है. माथे की बिंदी और हाफ ओपन ट्विस्टेड हेयर उनके लुक को परफेक्ट बनाते हैं.



