
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन करना एक युवती को भारी पड़ गया. युवती बिना हेलमेट बाइक चलाती और सड़क पर स्टंटबाजी करती नजर आई. इस दौरान वह हाथों से गोली चलाने का इशारा भी करती दिखी. वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 हजार रुपये का चालान काट दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से रील बनाने के लिए सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों को सबक मिला है.



