खाने का मन है, लेकिन चाहते हैं कि स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी हो तो यहां दी गई खिचड़ी की रेसिपी नोट कर लें. ये खाने में कमाल की स्वादिष्ट लगती है और गट फ्रेंडली भी है. इस खिचड़ी से आपको आयरन, गुड फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, समेत कई पोषक तत्व मिलेंगे. बदलते मौसम में ये आपके लिए एक बेहतरीन कम्फर्ट फूड है. अक्सर जब हम बीमार होते हैं तभी मुलायम वाली खिचड़ी खाते हैं, लेकिन आप बिना किसी वजह भी खा सकते हैं, क्योंकि ये हेल्दी होती है.

इस खिचड़ी की रेसिपी वैशाली लिविंग नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है. वैशाली एक सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट हैं जो हेल्दी खाने की रेसिपीज शेयर करती रहती हैं. उनका कहना है कि अगर आपका पेट खराब रहता है या फिर ब्लोटिंग रहती है तो इस खिचड़ी को जरूर ट्राई करना चाहिए.
हेल्दी और टेस्टी
वैशाली कहती हैं कि ये बहुत ही हेल्दी खिचड़ी है और एकदम लाइट भी है. इसी के साथ वो कहती हैं कि उन्होंने जितने इनग्रेडिएंट बताए हैं. उसी के हिसाब से आप भी सारी चीजें लें. तो चलिए देख लेते हैं रेसिपी.
खिचड़ी के इनग्रेडिएंट्स करें नोट
- खिचड़ी की मात्रा:चार लोगों के लिए
- 60 ग्राम चावल
- 60 ग्राम पीली मूंग दाल
- 600 ग्राम लौकी
- 200 ग्राम पालक
- 12 कद्दूकस की गाजर
इसके अलावा आपको सारे बेसिक मसाले जैसे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर, जीरा, बारीक कटा लहसुन, अदरक का पेस्ट चाहिए होगा.
अब जान लें खिचड़ी की रेसिपी
- भीगे हुए चावल पीली मूंग दाल को पानी से निकालकर अलग रख लें.
- प्रेशर कुकर में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें. इसमें जीरा, बारीक कटा लहसुन और बारीक कटा अदरक डालें और तड़का पकने दें.
- अब कटी हुई लौकी, पालक और गाजर डालें. इन तीनों सब्जियों को भी कुछ मिनट तक भूनें.
- इसके बाद नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला डालें. सारी चीजें अच्छी तरह मिलाएं.
- पानी निथारे हुए चावल और मूंग दाल डालें. इतना पानी डालें कि वह सब्जियों के लेवल से थोड़ा ऊपर रहे.
- अब ऊपर से थोड़ी काली मिर्च डालकर मिलाएं और ढक्कन लगा दें. खिचड़ी को 34 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें.
View this post on Instagram
गरमा गरम करें सर्व
इस गट फ्रेंडली खिचड़ी को आप थाली में परोसकर ऊपर से एक चम्मच घी डालें और साथ में पापड़ रखकर परोसें. इसमें थोड़ा सा नींबू भी एड करें. ये स्वाद में कमाल लगती है और हल्की भी बहुत होती है, इसलिए आसानी से पच जाती है.



