IndiaUttar Pradesh

​एजेंसी के गोदाम से चोरों ने उड़ाए 140 गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं को बांटने के लिए आई थी खेप; मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां बबुरी थाना क्षेत्र के पचोखर स्थित महादेवी भारत गैस एजेंसी के गोदाम से रसोई गैस के 140 सिलेंडरों चोरी हो गए हैं. इसकी जानकारी मंगवार की सुबह गोदाम पहुंचे एजेंसी के कर्मचारियों को हुई तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

​एजेंसी के गोदाम से चोरों ने उड़ाए 140 गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं को बांटने के लिए आई थी खेप; मचा हड़कंप

एजेंसी संचालिका चिंता देवी के पति भोला बिन्द के मुताबिक गोदाम से करीब चार लाख रुपये या इससे भी अधिक कीमत का माल चाोरी हुआ है. उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि सोमवाार की शाम को भरे सिलेंडर का ट्रक आया था. हमेशा की तरह सभी सिलेंडर उतारकर गोदाम में रखवा दिए गए. इन सिलेंडरों का वितरण मंगलवार से होना था. सोमवार की देर शाम एजेंसी का काम खत्म होने के बाद गोदाम बंदकर कर्मचारी अपने घर चले गए.

सुबह हुआ खुलासा

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एजेंसी के कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है. वहीं गोदाम में रखे सभी 140 सिलेंडर गायब हैं. इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में उन्हें सूचना दी. इसके बाद वह भागकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक पचोखर स्थित गैस एजेंसी में चोरी का मामला सामने आया है. गोदाम से कुल 140 गैस सिलेंडर चोरी हुए हैं. एजेंसी मालिक के मुताबिक गोदाम पर पहली बार इस तरह की घटना हुई है. पुलिस के मुताबिक मौका स्थिति के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है. माना जा रहा है कि यह वारदात पांच से अधिक लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply