पान का इस्तेमाल पूजाअनुष्ठान से लेकर लोग मेहमानों के स्वागत तक में करते हैं. वहीं कुछ लोग डेली रूटीन में भी पान खाना पसंद करते हैं. इस वक्त मौसम में बदलाव हो रहे हैं. शाम और सुबह को जहां हल्की सर्दी होने लगी है तो वहीं दिन में मौसम गर्म रहता है. कहींकहीं बारिश भी हो रही है. इस बदलते मौसम में कफ बढ़ने से लेकर पाचन से जुड़ी समस्याएं तक होने लगती हैं. ऐसे में पान का पत्ता आपके काफी काम आ सकता है. दादीनानी पुराने जमाने से इसे देसी नुस्खों में इस्तेमाल करती आ रही हैं. तो चलिए जान लेते हैं इसके ऐसे ही 5 नुस्खे.

पारंपरिक रूप से पान को एक औषधीय पत्ता माना जाता है, जिसका इस्तेमाल घावों से लेकर सूजन को कम करने, अपच में सुधार, सर्दीखांसी में राहत, मुंह की दुर्गंध से राहत तक के लिए किया जाता है. इसे लेकर कुछ प्रमाण भी मिलते हैं जो बताते हैं कि पान के पत्तों के अर्क में कई बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं. ये सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं.
पान के तत्वों के बारे में जानें
लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में दी गई जानकारी के मुताबिक, पान के पत्तों के अर्क और आवश्यक तेल से पॉलीफेनॉल, टेरपेन सहित कई जैवसक्रिय यौगिकों की पहचान की गई है. इसी के साथ पान के पत्तों के अधिकांश स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी इसके जैवसक्रिय फेनोलिक यौगिकों से जुड़े माने गए हैं. अब जान लेते हैं इसके नुस्खे.
खराशखराश से मिलेगी राहत
बदलते मौसम में गले में खराश और खांसी होना आम समस्याओं में से एक है. इससे राहत पाने के लिए आप पान के पत्ते में 34 काली मिर्च के दाने, 12 तुलसी के पत्ते और थोड़ी सी धागे वाली मिश्री डालकर उसे चबाएं. इसका रस निगल लें. इससे गला साफ होता है और खराश से राहत मिलती है. इसी के साथ ये खांसी से आराम पाने के लिए भी ये नुस्खा कारगर माना जाता है.
Getty Images
पाचन दुरुस्त करेगा ये नुस्खा
पान का पत्ता आपके पाचन को भी दुरुस्त कर सकता है. इसके लिए पान के दोतीन पत्तों को मिट्टी के बर्तन में तोड़कर डालें. इसमें 1 गिलास पानी एड करें और अजवायन डालें. इसको आप धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि पानी आधा न हो जाए. अगर गैस, पेट में भारीपन बना हुआ है और पेट सही से साफ नहीं हो रहा है तो इसे आप दिन में थोड़ाथोड़ा करके पिएं. बच्चा है तो उसे एक चम्मच दिया जा सकता है.
जोड़ों का दर्द होगा कम
मौसम अगर बारबार ठंडा हो तो कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है. इससे राहत लिए आप पान के पत्ते पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाकर हल्का गर्म करें और फिर इसे प्रभावित जोड़ पर बांध लें. चाहे तो इसमें थोड़ी सी हल्दी भी लगा सकते हैं. इससे आपको काफी आराम महसूस होगा.
सीने में कफ के लिए नुस्खा
जब बच्चों के सीने में कफ जमा हो जाती है तो दादीनानी पान का ये नुस्खा काफी आजमाती हैं. पान के पत्ते पर सरसों का तेल लगाकर इसे आंच पर हल्का गर्म करें. इसके बाद इस पर शहद लगाएं और सीने पर चिपका दें. इस बात का ध्यान रखें कि ये सिर्फ गुनगुना होना चाहिए, नहीं तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.
नोट करें: ये नुस्खे घरों में आजमाए जाते रहे हैं. इनपर किसी तरह के वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. अगर कफ, खांसी, जुकाम में ज्यादा समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर रहता है. खासतौर पर बच्चों की सेहत को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतें.



