IndiaUttar Pradesh

​BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, सिपाही की मौत, दो घायल

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में पूर्व सांसद के सुरक्षा एस्कॉर्ट में चल रहे सिपाही की मौत हो गई, जबकि दूसरा सिपाही और एक ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. घायल सिपाही को कानपूर हायर सेंटर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर पलट गई. पूर्व सांसद सुब्रत पाठक अपनी गाड़ी में आगे चल रहे थे, इसलिए इस हादसे में उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई. यह सड़क हादसा सौरिख क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर घटी है.

​BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, सिपाही की मौत, दो घायल

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद ग्वालियर से कन्नौज लौट रहे थे. इसी बीच उनके काफिले के पीछे चल रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर नजदीकी थानों की पुलिस टीम और एंबुलेंस पहुंच गई, जिसके बाद राहतबचाव का काम शुरू हुआ. गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

खबर अपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply