India

​CJP के सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे दिल्ली पुलिस की हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को जंतरमंतर से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में विरोध प्रदर्शन और सभा करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद दोनों नेता जंतरमंतर पहुंचे थे, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

​CJP के सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे दिल्ली पुलिस की हिरासत में

जल्द ही 50 हजार का बांड भरने पर मिली थी जमानत
गौरतलब है कि हाल ही में सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने ऐहतियातन हिरासत में लिया था। इसके बाद दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति और अच्छा आचरण बनाए रखने की शर्त पर 50 हजार के जमानती बांड भरने के बाद जमानत पर रिहा किया था।

अभिजीत दीपके ने एक्स पर जताया विरोध
इस संबंध में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने लिखा, ’13 अक्टूबर की सुबह कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों ने तिरंगा लेकर दिल्ली के जंतर मंतर के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।’ दीपके के अनुसार, आशुतोष रांका, सौरव दास, अजिंक्य शिंदे और अन्य कार्यकर्ताओं को इस प्रयास के दौरान हिरासत में लिया गया है।

इसके साथ दीपके ने इस पोस्ट में घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी शेयर किया है, जिसमें लोग गेट पर चढ़ते, झंडे लेकर भागते और बाधाओं तथा बढ़ी हुई सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस अधिकारियों द्वारा ले जाए जाते दिख रहे हैं।

बता दें कि जमानत की शर्तों और जंतरमंतर पर लागू प्रतिबंधों के बावजूद दोनों नेताओं के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply