India

​त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट: चीनी के रेट में उछाल

आगरा। त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों में उतारचढ़ाव जारी है। आठ दिनों में चीनी के दाम करीब 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। थोक बाजार में चीनी 57 से 58 रुपये किलो बिक रही है, जबकि फुटकर बाजार में अलगअलग इलाकों में इसके दामों में अंतर देखने को मिल रहा है।

आवास विकास क्षेत्र में कई जगह चीनी 60 से 62 रुपये किलो मिल रही है, वहीं पचकुइयां के बाजार में इसके दाम 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अचानक बढ़े दामों का असर अब लोगों की रसोई के बजट पर पड़ने लगा है। महिलाओं का कहना है कि पहले से ही महंगाई इतनी बढ़ रही है, दाम बढ़ने से बजट और बिगड़ेगा।

पचकुइयां में 6570 रुपये किलो बिक रही चीनी
व्यापार समिति नवीन गल्ला मंडी के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले महीने चीनी के दाम 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई, अब फिर तेजी का रुख है।त्योहारों और शादीविवाह के सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ेगी इससे कीमतों पर और दबाव आएगा। यदि यही स्थिति रही तो दीपावली तक चीनी 70 के पार जा सकती है।

मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल ने बताया कि आठ दिन पहले चीनी करीब 50 रुपये किलो बिक रही थी। इसके बाद भाव बढ़कर 54 रुपये हुए और अब थोक बाजार में 57 से 58 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

कई कारणों से बढ़ी है कीमत
कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण हैं। युद्ध के कारण निर्यात आयात प्रभावित हो रहा है। साथ ही कई राज्यों में कम बारिश से वहां सूखा घोषित कर दिया गया। गन्ने की फसल ही नहीं हुई। ऐसे में सप्लाई भी प्रभावित हुई। एथेनॉल का उत्पादन को भी एक वजह है। व्यापारियों का कहना है कि स्टाक कम होने पर कुछ कारोबारी बिक्री रोक देते हैं और मांग बढ़ने पर नए भाव से बिक्री करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply