CrimeIndiaTrending

नांगलोई में घरेलू विवाद: के बाद पत्नी की चाकू से हत्या, वारदात के बाद पति फरार.

नांगलोई में घरेलू विवाद: के बाद पत्नी की चाकू से हत्या, वारदात के बाद पति फरार.

दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी पार्क में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। आरोप है कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर धारदार चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।

रात के सन्नाटे में सुनाई दी चीख

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला पर करीब नौ से दस वार किए गए।

महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

सूचना मिलते ही नांगलोई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, महिला की हालत गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है।

फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए संभ

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply