Meerut News: मेरठ में पति की हत्या की साजिश रचने और उसे सांप से डसवाकर मारने के सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इस हत्याकांड में दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है. आरोप है कि दोनों ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के लिए सांप का इस्तेमाल किया. ADJ कोर्ट 12 के जज ने ये फैसला फैसला सुनाया.

जज ने कहा कि, “पत्नी के लिए धर्म भी कहता है कि पति परमेश्वर होता है. ऐसे में पति धर्म है और पति की हत्या बहुत बड़ा अपराध है. ऐसे में फांसी दी जाएगी.” बता दें कि अभी दो दिन पहले जिला जल अरविंद कुमार मिश्रा ने पति की हत्या करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मौत की सजा सुनाई थी.
पति की गला घोंटकर हत्या की थी
बता दें कि ये घटना 12 अप्रैल 2025 की है. रात को रविता ने अपने पड़ोसी प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. हत्या को सांप के काटने से हुई स्वाभाविक मौत दिखाने के लिए शव के पास एक सांप छोड़ दिया गया था. सुबह अमित का शव बिस्तर पर पड़ा मिला था. पास में एक सांप मिला तो लोगों को लगा कि अमित की मौत सांप काटने से हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई. पुलिस जांच में सपेरे व कॉल डिटेल के जरिए इस साजिश का पर्दाफाश हुआ.



