BollywoodIndia

​Durga Puja पंडाल में Harshdeep Kaur संग Ranbir Kapoor ने गाया Kabira, झूमे फैंस

नवरात्रि सेलिब्रेशन में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर शामिल हुए हैं। दरअसल, रणबीर कपूर मुबंई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात फिल्ममेकर दोस्त अयान मुखर्जी से हुई।

​Durga Puja पंडाल में Harshdeep Kaur संग Ranbir Kapoor ने गाया Kabira, झूमे फैंस

रणबीर कपूर ने गाया गाना

इस दौरान एक्टर ने पैपराजी का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन एक पल जिसने सबका ध्यान खींचा, वह तब था जब रणबीर ने स्टेज पर हर्षदीप कौर के साथ पहुंचे। मंच पर उन्होंने अपनी 2013 की हिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का गाना ‘कबीरा’ गया। सबसे जरुरी बात यह है कि इस फिल्म के निर्देशक अयान ही थे।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ने लाल और सुनहरे रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं। यह पूजा पंडाल मुखर्जीसमर्थ परिवार करीब आठ दशकों से स्थापित कर रहा है।

फैंस के साथ फोटोज खिंचवाई

एक्टर ने पहले वहां पहुंचकर देवी दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पैप्स के कहने पर कुछ फोटोज खिंचवाई। फिर अयान और कुछ अन्य गेस्ट का अभिवादन करते हुए नजर आए।

कई वीडियोज में रणबीर को मंच पर हाथ में माइक के लिए देखा जा सकता है। हर्षदीप ‘कबीरा’ गाना गा रही थीं और रणबीर भी उनका साथ देते नजर आए।

पुरानी यादें ताजा हो गई

इस दौरान ऑडियंस रणबीर के लिए हूंटिंग करती नजर आई और तालियां बजाकर उनका स्वागत करते नजर आई। रणबीर की परफॉर्मेंस देखकर कुछ फैंस पुरानी यादों में खो गए। एक फैन ने कमेंट किया, ‘ओह माय गॉड, वह बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मुझे एकदम से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। जबकि एक और फैन ने हार्टआई वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘कितना प्यारा पल है।’

रणबीर का फिल्मी करियर

एक्टर जल्द ही नितेश तिवारी की ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ में नजर आने वाले है। काफी समय से रणबीर को पर्दे पर नजर नहीं आए। वह साल 2023 में आईं रोमांटिककॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और एक्शनड्रामा ‘एनिमल’ नजर आए थे। जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply