CrimeIndia

​2 साल की मासूम से दरिंदगी, मेला दिखाने के बहाने ले गया था अधेड़; गांव वालों ने पकड़ कर की ऐसी खातिरदारी

बिहार के दरभंगा में एक 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची को एक 48 वर्षीय व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ घर से करीब 200 मीटर दूर ले गया, जहां उसने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे पास पड़ोस के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पहले बुरी तरह पिटाई की, पुलिस पुलिस बुलाकर सौंप दिया.

​2 साल की मासूम से दरिंदगी, मेला दिखाने के बहाने ले गया था अधेड़; गांव वालों ने पकड़ कर की ऐसी खातिरदारी

इधर, वारदात के दौरान बुरी तरह जख्मी बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मामला दरभंगा में केवटी थाना क्षेत्र की है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची को मेला दिखाने और कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद वह बच्ची को करीब 200 मीटर दूर आम के बगीचे में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया.

ब्लीडिंग देख बच्ची को ले गए अस्पताल

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि काफी देर बाद भी बच्ची वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान बच्ची आम के बाग में जख्मी हालत में मिली. उसके प्राइवेट पार्ट्स से ब्लीडिंग हो रही थी. यह देखकर परिजन बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया है. डॉक्टरों के बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसे विशेष निगरानी में रखा गया है.

ग्रामीणों ने की आरोपी की खातिरदारी

वारदात की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हो गई. इसके बाद गांव वालें ने आरोपी को धर दबोचा और बुरी तरह खातिरदारी करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल किया है. एसडीपीओ2 एसके सुमन ने वारदात की पुष्टि की है. बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply