India

​किचन के बर्तन सेहत के लिए कितने सुरक्षित? एक्सपर्ट ने दी मैटेरियल के हिसाब से रेटिंग

खाना बनाने में किस तरह के मसालों, सब्जी, तेल और बाकी फूड्स का इस्तेमाल हो रहा है, यह आपकी सेहत से सीधे तौर पर जुड़ा होता है. इसी वजह से ज्यादातर लोग इसका ध्यान रखते हैं, लेकिन किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों से लेकर बर्तन के मैटेरियल तक से आपकी सेहत पर असर हो सकता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि किस मैटेरियल या धातु के बने बर्तन से स्वास्थ्य पर क्या असर हो सकता है.

​किचन के बर्तन सेहत के लिए कितने सुरक्षित? एक्सपर्ट ने दी मैटेरियल के हिसाब से रेटिंग

नई दिल्ली के जानेमाने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने अलगअलग मैटेरियल के हिसाब से खाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को रेटिंग दी है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि कौन से बर्तन खाने के लिए सबसे खराब होते हैं.

प्लास्टिक के कंटेनर

खाने में आजकल टिफिन से लेकर बाहर से पैक होकर आने वाले खाने तक में प्लास्टिक के कंटेनर इस्तेमाल किए जाते हैं. डॉक्टर शुभम ने प्लास्टिक के बर्तनों को 10 में से माइनस इनफिनिटी रेटिंग दी है. उनका कहना है कि प्लास्टिक के बर्तनों में बारबार हीट करने से खाने में माइक्रोप्लास्टिक और कुछ केमिकल मिल सकते हैं.

स्टील के बर्तन

खाना बनाने और खाने में स्टील के बर्तनों का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इस मैटेरियल से बने यूटेंसिल्स या बर्तनों को डॉक्टर शुभम ने 10 में से 10 नंबर दिए हैं. यह लॉन्ग लास्टिंग होता है और हर तरह के फूड्स को पकाने, डेली का खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है.

Pexels

शीशे के बर्तन

एक्सपर्ट ने शीशे के बर्तनों को भी 10 में से 10 नंबर दिए हैं. वह कहते हैं कि बोरोसिलिकेट ग्लास केमिकली स्टेबल होता है और ये आमतौर पर फूड में केमिकल लीच नहीं करता है. कुकिंग, प्रीहीटिंग और खाने के स्टोरेज के लिए अच्छा ऑप्शन रहता है.

कास्ट आयरन

क्रिस्पी चीला से लेकर आमलेट और डोसा तक के लिए कास्ट आयरन के तवा का इस्तेमाल किया जाता है. इस मैटेरियल से बने बर्तन को 10 में से 9 रेटिंग दी गई है. डॉक्टर शुभम का कहना है कि ये बहुत ड्यूरेबल होता है. फूड में आयरन बढ़ा सकता है, लेकिन एसिडिक फूड को लंबे समय तक पकाने से आयरन ट्रांसफर ज्यादा हो सकता है .

सेरेमिक के बर्तन

घरों में कप से लेकर प्लेट तक लोग सेरेमिक मैटेरियल के बर्तनों का काफी यूज करते हैं. इसको डॉक्टर शुभम ने 8 रेटिंग दी है. वह कहते हैं कि ये जनरली सेफ होता है, लेकिन इसकी खराब क्वालिटी की वजह से ग्लेज्ड कुकवेयर में कैडमियम या लेड हो सकता है.

एल्युमीनियम के बर्तन

घरों में एल्युमीनियम के बर्तनों का भी खाना पकाने में इस्तेमाल होता है. एक्सपर्ट ने इसे 10 में से महज 5 रेटिंग दी है. उनका कहना है कि इसमें एसिडिक या सॉल्टी फूड्स के साथ एल्युमीनियम खून में माइग्रेट कर सकता है. एनोडाइज्ड एल्युमीनियम में ट्रांसफर काफी कम होता है.

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shubham Vatsya

टेफ्लॉन या नॉनस्टिक कुकवेयर

डॉक्टर शुभम ने इन बर्तनों को भी 10 में से 5 रेटिंग दी है. उनका कहना है कि नॉर्मल टेम्परेचर पर इन बर्तनों में कुकिंग करना जनरली सेफ होता है, लेकिन ओवरहीटिंग से हार्मफुल फ्यूम्स रिलीज हो सकते हैं. अगर कोटिंग बहुत बुरी तरह से डैमेज है तो इन बर्तनों को तुरंत बदल दीजिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply