IndiaUttar Pradesh

​सहारनपुर में रफ्तार का कहर… डिवाइडर से टकराई थार, 3 दोस्तों की मौत, 2 की हालत नाजुक

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग आगरा से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.

​सहारनपुर में रफ्तार का कहर… डिवाइडर से टकराई थार, 3 दोस्तों की मौत, 2 की हालत नाजुक

जानकारी के मुाताबिक, हादसा सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र स्थित बेलड़ा गोल चक्कर के पास हुआ. बताया जा रहा है कि थार कार में सवार पांच लोग आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे. उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में साहिल, राहुल और सक्षम की मौत हो गई, जबकि सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा घायल हो गए.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहतबचाव कार्य शुरू किया. दोनों घायलों को उपचार के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. नागल थाना प्रभारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

मृतकों की पहचान साहिल तिवारी , राहुल सिंह और सक्षम उपाध्याय के रूप में हुई है. घायलों में सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा शामिल हैं. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये पांचों दोस्त शनिवार रात करीब नौ बजे आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे. रविवार सुबह करीब चार बजे उनकी गाड़ी सहारनपुर में हादसे का शिकार हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. साहिल तिवारी अपने मातापिता का इकलौता बेटा था. उसके पिता सेना में कार्यरत हैं. साहिल अपने मामा के साथ रहता था. जवान बेटे की मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

कार में पांच लोग थे सवार

घायल सचिन वर्मा ने बताया कि वे पांच लोग आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे. सभी लोग शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से निकले थे. हादसे के वक्त सचिन सो रहे थे. उनके मुताबिक, गाड़ी उनका दोस्त हेमंत चला रहा था. अचानक क्या हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. जब उनकी आंख खुली तो वह सड़क पर पड़े हुए थे और थार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply