आप गुलाब जल का इस्तेमाल खाने में फ्लेवर एड करने के लिए भी कर सकते हैं. खासकर ये मिठाइयों, डेजर्ट्स और स्वीट ड्रिंक्स को एक बेहतरीन अरोमा और स्वाद देता है. आप पुडिंग, कस्टर्ड, सेवइयों, लस्सी, कलाकंद, फिरनी तक में इसका यूज कर सकते हैं. बस आपको इसके लिए इडेबल यानी खाने के लिए खासतौर पर बनने वाले गुलाब जल को लेना होगा. Image:Pexels

आप गुलाब जल को नेचुरल टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप फेस वॉश करने के बाद इसे कॉटन बॉल में लेकर फेस पर अप्लाई करें. ये स्किन का पीएच बैलेंस करने में मदद करता है और निखार भी लाता है. इसके लिए आप गुलाबजल में मात्रा के मुताबिक 2 से 3 विटामिन ई के कैप्सूल भी मिला सकते हैं.
दिन के टाइम आप गुलाब जल को फेस मिस्ट की तरह यूज कर सकते हैं. इसे स्प्रे बोतल में अपने साथ बैग में कैरी किया जा सकता है. जब चेहरा बहुत डल दिखे तो इसे फेस पर स्प्रे करें और बस तुरंत फ्रेशनेस आ जाती है. आपको इससे एक अच्छी खुशबू भी मिलती है.
गुलाब जल को आप चंदन, हल्दी, एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. इसके बाद इसे फेस पर अप्लाई करें और 20 मिनट के बाद सादा पानी से चेहरा धो दें. हफ्ते में दो बार ये फेस पैक लगाने से स्किन मुलायम बनेगी और नेचुरल ग्लो भी आता है.
दिन भर लाइट, धूप, धूल के संपर्क में रहने के बाद रात को आंखें बहुत थक जाती हैं. इस वजह से सुबह जागने पर आंखों के आसपास की जगह पर पफीनेस नजर आने लगती है. आप कॉटन की पट्टियों को गुलाबजल में भीगोकर अंडरआई मास्क की तरह लगा लें. इससे काफी रिलैक्स मिलता है. इसके अलावा आंखों में ड्रॉप के लिए यूज किया जाने वाला गुलाबजल अलग से भी मिल जाता है.



