India

​भारत में 343 किमी की रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, शानदार हैं फीचर्स, इतनी है कीमत

इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी Ultraviolette ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X47 Venom लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत 2.65 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत शुरुआती 5,000 ग्राहकों के लिए होगी. इसके बाद बाइक की कीमत 3 लाख रुपये होगी. बुकिंग 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है, जबकि डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.

​भारत में 343 किमी की रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, शानदार हैं फीचर्स, इतनी है कीमत

इस इलेक्ट्रिक बाइक की खासियत इसकी 343 किलोमीटर तक की रेंज है. तेज रफ्तार और रडार बेस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी है. कंपनी ने इसे नए VX100 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है.

नई VX100 तकनीक पर बनी है बाइक

Ultraviolette X47 Venom कंपनी की पहली ऐसी मोटरसाइकिल है, जिसे नए VX100 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. इस प्लेटफॉर्म में बैटरी, मोटर और कंट्रोलर को बेहतर बनाया गया है, ताकि बाइक का वजन कम हो और कम एनर्जी की बचत हो सके. इस बाइक का वजन 180 किलोग्राम है.

कंपनी के अनुसार, यह पिछली जनरेशन मॉडल के मुकाबले 20 किलोग्राम तक हल्की है. इसकी नई बैटरी पहले के मुकाबले 15% हल्की है और इसकी एनर्जी स्टोर करने की कैपेसिटी 25% ज्यादा है. इसके कूलिंग सिस्टम को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे ठंडा रखने की क्षमता दोगुनी होने का दावा किया गया है.

बैटरी, रेंज और स्पीड

Ultraviolette X47 Venom दो बैटरी विकल्पों के साथ आएगी. इनमें 7kWh और 11kWh की बैटरी शामिल हैं. कंपनी ने अभी 7kWh वाले मॉडल की रेंज की जानकारी नहीं दी है. वहीं, 11kWh बैटरी वाले मॉडल की IDC रेंज 343 किलोमीटर बताई गई है. IDC रेंज एक मानक परीक्षण के आधार पर तय की जाती है, इसलिए सटीक रेंज सड़क, रफ्तार और चलाने के तरीके के हिसाब से अलग हो सकती है.
इस बाइक की इलेक्ट्रिक मोटर 30kW यानी करीब 40 bhp की पावर देती है. इसमें 550Nm का टॉर्क मिलता है.

स्पीड की बात करें तो यह बाइक 2.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे और 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 155 किमी प्रति घंटा है. बाइक में 12kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा, इसमें 1.6kW का ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलता है.

रडार से मिलेगी सुरक्षा, मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

X47 Venom में कंपनी का Hypersense सुरक्षा सिस्टम दिया गया है. इसमें 77GHz का रियर रडार लगा है, जो कंपनी के मुताबिक 200 मीटर तक पीछे की एक्टिविटी पर नजर रख सकता है. इसके जरिए ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन बदलने में मदद, ओवरटेक अलर्ट और पीछे से टक्कर का खतरा होने पर चेतावनी जैसे फीचर्स मिलते हैं. पीछे से खतरा महसूस होने पर बाइक की हैजार्ड लाइट भी अपने आप चालू हो सकती हैं.

बाइक में 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जो Interface X सिस्टम पर काम करती है. इसमें Mappls नेविगेशन, पीछे के कैमरे की मदद से पार्किंग असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके कनेक्टेड फीचर्स में सॉफ्टवेयर अपडेट और VIOLETTE AI अलर्ट शामिल हैं. ये अलर्ट बाइक के हिलने, गिरने, टो किए जाने या दुर्घटना जैसी घटनाओं की जानकारी दे सकते हैं.

चार कलर में मिलेगी इलेक्ट्रिक बाइक

कंपनी ने इस बाइक को Afterburner Yellow, Turbo Red, Cosmic Black और Stellar White जैसे कलर में लॉन्च किया है. इसके साथ कंपनी ने 8 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंड भी ली जा सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply