CricketIndia

​NZ vs IND 3rd T20: एक साथ टूटेंगे Suryakumar Yadav के दो बड़े रिकॉर्ड, Wellington में इतिहास रचने वाले हैं Tim Seifert

Tim Seifert Record: भारतन्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। उनके पास एक साथ सूर्यकुमार यादव के दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

​NZ vs IND 3rd T20: एक साथ टूटेंगे Suryakumar Yadav के दो बड़े रिकॉर्ड, Wellington में इतिहास रचने वाले हैं Tim Seifert

टिम सेफर्ट वेलिंगटन के मैदान पर में अपनी पारी के दौरान दो छक्के लगाते हैं, तो वो भारतन्यूजीलैंड टी20 में सर्वाधिक छक्के मारने वाले बैटर बन जाएंगे। उन्होंने अब तक भारत के सामने 18 टी20 इंटरनेशनल में 28 छक्के लगाए हैं। ये रिकॉर्ड  फिलहाल सूर्यकुमार यादल के नाम दर्ज है। उन्होंने 14 टी20 में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को 29 छक्के लगाए है।

भारतन्यूजीलैंड टी20 में सबसे ज्यादा छक्के 

सूर्यकुमार यादव 14 मैचों में 29 छक्के

टिम सेफर्ट 18 मैचों में 28 छक्के

रोहित शर्मा 17 मैचों में 27 छक्के

कॉलिन मुनरो 12 मैचों में 24 छक्के

मार्टिन गप्टिल 16 मैचों में 23 छक्के

इतना ही नहीं, टिम सेफर्ट वेलिंगटन टी20 में 19 रनों की पारी खेलकर भारतन्यूजीलैंड टी20 में नंबर1 बल्लेबाज़ भी बन सकते हैं। वो फिलहाल तीसरी पॉजिशन पर हैं। उन्होंने 18 टी20 में 508 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सेफर्ट से ऊपर सिर्फ सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं। SKY टॉप पर मौजूद हैं।

भारतन्यूजीलैंड टी20 में सबसे ज्यादा रन

सूर्यकुमार यादव 14 मैचों में 526 रन

रोहित शर्मा 17 मैचों में 511 रन

टिम सेफर्ट 18 मैचों में 508 रन

ग्लेन फिलिप्स 19 मैचों में 468 रन

कॉलिन मुनरो 12 मैचों में 426 रन

ये भी जान लीजिए कि 31 वर्षीय टिम सेफर्ट न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब टी20 बैटर में एक हैं। उन्होंने अपने देश के लिए अब तक 92 टी20 की 86 पारियों में 2310 रन बनाए हैं। उन्होंने लगभग 31 की औसत, 146 की स्ट्राइक रेट और 17 अर्धशतक लगाए हैं। वो न्यूजीलैंड के लिए T20I में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट , फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर , नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply