हाल ही में एपल ने भारत में अपने नए iPad mini को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार छोटे आईपैड में कई बदलाव किए हैं। नए मॉडल में 8.5 इंच की OLED डिस्प्ले, A20 Pro चिप और पहले से पतला डिजाइन मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस में IP67 रेटिंग, WiFi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए आईपैड में CPU, ग्राफिक्स और AI परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

आपको बताते चलें कि, इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। आइए आपको iPad mini के फीचर्स, कीमत और वेरिएंट के बारे में बताते हैं।
Apple iPad mini 2026: 8.5 इंच की OLED स्क्रीन
नए iPad Mini का सबसे बड़ा बदलाव इसकी डिस्प्ले है। इसमें 85 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। वहीं, पिछले मॉडल में 8.3 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती थी। OLED पैनक की मदद से रंग ज्यादा बेहतर दिखेंगे और स्क्रीन पर गहरे काले रंग के साथ कॉन्ट्रास्ट भी अच्छा मिलेगा।
इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है। इससे तेज रोशनी में स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो सकता है। एपल ने चुनिंदा 256GB और 512GB वेरिएंट में नैनोटेक्स्चर ग्लास का ऑप्शन भी दिया है। इसकी मदद से तेज रोशनी में स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक कम करने में मदद मिलती है। लेकिन, इस ऑप्शन के लिए ग्राहकों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
पतला और हल्का हुआ iPad Mini
इस बार Apple ने नए आईपैड मिनी के डिजाइन में भी बदलाव किया है। वैसे यह पिछले मॉडल की तुलना में 15 फीसदी पतला और हल्का है। फिर WiFi मॉडल की मोटाई 5.4mm और वजन करीब 0.56 पाउंड यानी 254 ग्राम है।
नए मॉडल को मिडनाइट और स्टारलाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हल्के वजन और पतले डिजाइन के कारण इसे बैग में रखना और लंबे समय तक हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करना सबसे आसान हो सकता है।
A20 Pro चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस
आपको बताते चलें कि, नए iPad mini में A20 Pro चिप दी गई है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड है। एपल ने बताया कि इस नए मॉडल का CPU पिछले मॉडल के मुकाबले 60 फीसदी तक तेज है। वहीं, ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 2.7 गुना और AI परफॉर्मेंस 4.5 गुना तक बेहतर हुई है।
लेकिन अलगअलग स्टोरेज वेरिएंट में चिप के कॉन्फिगरेशन में काफी अंतर है। 128GB और 256GB मॉडल में 5कोर CPU, 7कोर GPU और 16कोर Neural Enigine दिया गया है। वहीं, 512GB वेरिएंट में 6कोर CPU और डुअल 16कोर Neural Engine मिलता है।
इसके अपग्रेड से फोटो और वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और एआई आधारित फीचर्स इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती हैं।
Apple iPad mini 2026 की कीमत और वेरिएंट
Apple के नए iPad mini की शुरुआत कीमत 82,900 रुपये है। यह कीमत 128GB स्टोरेज वाले WiFi मॉडल की है। वहीं, हाई स्टोरेज, सेल्युलर कनेक्टिविटी और नैनोटैक्स्चर ग्लास के लिए ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती हैं।



