
नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अब किसी पोस्ट को पसंद करने के साथ उसके क्रिएटर को आर्थिक मदद देने का विकल्प भी मिल सकता है। एलन मस्क ने एक नए टिपिंग फीचर की जानकारी दी है, जिसके तहत यूजर्स लाइक बटन को देर तक दबाकर दूसरे यूजर या कंटेंट क्रिएटर को 1 डॉलर भेज सकेंगे। इस सुविधा के लिए कंपनी के पेमेंट प्लेटफॉर्म X Money का इस्तेमाल किए जाने की योजना है।
लाइक बटन दबाते ही कैसे भेज सकेंगे पैसे?
प्रस्तावित फीचर के तहत किसी पोस्ट को लाइक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले बटन को कुछ देर तक दबाकर रखना होगा। इसके बाद 1 डॉलर की टिप भेजने का विकल्प दिखाई दे सकता है। यूजर इस विकल्प के जरिए पोस्ट बनाने वाले व्यक्ति या क्रिएटर को सीधे आर्थिक सहयोग दे सकेगा।
इस सुविधा का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बनाने वाले लोगों को उनके फॉलोअर्स से आर्थिक मदद पाने का एक अतिरिक्त माध्यम उपलब्ध कराना है। हालांकि, टिप भेजने की प्रक्रिया, भुगतान की शर्तों और संभावित शुल्क को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल अमेरिका में शुरू करने की योजना
एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक, इस फीचर की शुरुआती उपलब्धता अमेरिका में रखने की योजना है। दूसरे देशों में इसे कब शुरू किया जाएगा, इसकी तारीख स्पष्ट नहीं है। भारत में X इस्तेमाल करने वाले य



