BusinessIndia

​बदल जाएगा पार्सल भेजने का अंदाज! रेलवे की नई योजना, स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी

भारतीय रेलवे जल्द ही आठ शहरों में ‘डोरटूडोर’ पार्सल सेवा शुरू करने जा रहा है. ‘रेल पार्सल ऐप घर से घर तक’ के जरिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे के ग्राहक रेलवे के माध्यम से भेजे जाने वाले पार्सल के लिए ‘डोरस्टेप पिकअप’ और ‘डिलीवरी’ बुक कर सकेंगे. यह पहल रेलवे द्वारा अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस मॉडल के तहत, लॉजिस्टिक्स पार्टनर ‘फर्स्टमाइल पिकअप’ और ‘लास्टमाइल डिलीवरी’ का काम संभालेंगे, जबकि रेलवे स्टेशनों के बीच पार्सल को पहुंचाने का काम करेगा. ये पार्टनर पैकेजिंग और अन्य अतिरिक्त सेवाएं भी दे सकते हैं.

​बदल जाएगा पार्सल भेजने का अंदाज! रेलवे की नई योजना, स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी

डोरटूडोर पार्सल डिलीवरी सर्विस

एक सीनियर अधिकारी ने ईटी की रिपोर्ट में कहा कि डोरटूडोर पार्सल डिलीवरी के लिए बुकिंग विंडो ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 15 दिन पहले खुल जाएगी. कस्टमर ट्रेन छूटने से एक दिन पहले तक पार्सल बुक कर सकते हैं. लॉजिस्टिक्स पार्टनर ट्रेन छूटने से एक घंटे पहले तक रेलवे स्टाफ को पार्सल सौंप सकते हैं. यह मोबाइल ऐप एक डिजिटल मार्केटप्लेस की तरह काम करेगा, जो ग्राहकों को चुनिंदा लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स से जोड़ेगा. ग्राहक ऑनलाइन पार्सल बुक कर सकते हैं और भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं. इससे उन्हें पार्सल रेलवे स्टेशन तक ले जाने या पारंपरिक कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कैंसिलेशन पर 10 रुपए का चार्ज

अगर पार्सल पिकअप होने से पहले बुकिंग कैंसिल कर दी जाती है तो रेलवे ‘क्लर्केज चार्ज’ के रूप में 10 रुपए काटकर बाकी रेल भाड़ा वापस कर देगा. ‘फर्स्टमाइल पिकअप’ और ‘लास्टमाइल डिलीवरी’ के लिए रिफंड, संबंधित लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर की पॉलिसीज के अनुसार होगा. बुकिंग के समय इन शर्तों की जानकारी भी दे दी जाएगी. इससे पहले इस महीने, रेलवे बोर्ड ने दिवालीक्रिसमस के त्योहारी सीजन को देखते हुए पार्सल कोचों के लिए ‘राउंडट्रिप’ बुकिंग पर छूट की घोषणा की थी. इस दौरान कारोबारी छुट्टियों के लिए अपना स्टॉक जमा करते हैं. एक सर्कुलर के अनुसार, पार्सल एग्रीगेटर वनवे किराए के 1.5 गुना भुगतान पर राउंडट्रिप बुक कर सकते हैं. इस नए फॉर्मूले से कुल माल भाड़े में 25% की कमी आती है. हालांकि, यह छूट रेलवे की सभी पार्सल बुकिंग पर लागू नहीं होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply