CrimeIndia

​गाजियाबाद में एक लाख का इनामी धर्मेंद्र बावरिया एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग; 3 पुलिसकर्मी भी घायल

दिल्ली एनसीआर में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों के लिए कुख्यात धर्मेंद्र बावरिया को गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार की देर शाम आमने सामने की फायरिंग में मार गिराया है. निवाड़ी थाना क्षेत्र में हुए इस एनकाउंटर में दोनों तरफ से करीब 15 राउंड की फायरिंग हुई. इसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. इस शातिर बदमाश पर पिछले दिनों गाजियाबाद और मेरठ की पुलिस ने 5050 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

​गाजियाबाद में एक लाख का इनामी धर्मेंद्र बावरिया एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग; 3 पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक क्राइम यूनिट को इस बदमाश की लोकेशन निवाड़ी थाना क्षेत्र में मिली थी. इनपुट मिला था कि एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र बावरिया उर्फ टिड्डी उर्फ बावरिया गंग नहर के आसपास मौजूद है. इस इनपुट पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गंग नहर की पटरी पर घेराबंदी कर इसे पकड़ने की कोशिश की. पुलिस को देखते ही इस बदमाश ने पहले तो भागने की कोशिश की, लेकिन चारों ओर से घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इसे मार गिराया है.

तीन पुलिसकर्मी घायल

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ के मुताबिक आमने सामने की फायरिंग में क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी विनीत, अमित और हिमांशु घायल हुए हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने किया है. डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक अमरोहा के रहने वाले इस बदमाश का पूरा गैंग है. इस गैंग के बदमाश चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते हैं.

गाजियाबाद और मेरठ का इनामी बदमाश

डीसीपी क्राइम के मुताबिक इस बदमाश की तलाश गाजियाबाद के अलावा बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर आदि जिलों की पुलिस करीब एक साल से कर रही थी. इस बदमाश के खिलाफ गाजियाबाद और मेरठ की पुलिस ने 5050 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. पिछले ही साल इस बदमाश ने निवाड़ी क्षेत्र में एक डकैती की वारदात को अंजाम दे रहा था. इस दौरान मकान मालिक ने विरोध किया तो इसने जानलेवा हमला किया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply