IndiaUttar Pradesh

​बीमार मां की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट निकली चोर, लाखों के जेवर लेकर फरार; 12 दिन बाद गिरफ्तार

Noida News: नोएडा के सेक्टर22 में बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी गई एक अटेंडेंट पर घर से लाखों रुपए के जेवर और कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगा है. महिला को घर में काम करने का मौका मिला तो वह जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब 12 दिन बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया ट्रॉली बैग, साड़ियां, सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है. आरोपी की पहचान आरती पाल के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

​बीमार मां की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट निकली चोर, लाखों के जेवर लेकर फरार; 12 दिन बाद गिरफ्तार

दवा लेने गए थे संदीप, घर लौटी तो गायब मिली अटेंडेंट

यह मामला सेक्टर24 थाना क्षेत्र के सेक्टर22 स्थित बी3 का है. यहां रहने वाले संदीप खरेजा की मां बीमार रहती हैं. उनकी देखभाल के लिए परिवार ने 11 अक्टूबर को आरती पाल नाम की महिला को अटेंडेंट के तौर पर काम पर रखा था. परिवार को उम्मीद थी कि महिला उनकी मां की देखभाल में मदद करेगी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही घर में चोरी की घटना सामने आ गई.

संदीप खरेजा के मुताबिक, 23 अक्टूबर को वह मां की दवा लेने के लिए घर से बाहर गए थे. जब वह दवा लेकर वापस लौटे तो अटेंडेंट घर पर मौजूद नहीं थी. उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने घर की जांच की. इस दौरान अलमारी खुली मिली. अलमारी में रखे सामान को देखने पर पता चला कि सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब हैं. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की.

ट्रॉली बैग, साड़ियां और सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत

पीड़ित परिवार की शिकायत के मुताबिक, घर से एक ट्रॉली बैग, दो साड़ियां, करीब 16 ग्राम का सोने का हार, 10 ग्राम और 2 ग्राम के सोने के सिक्के व काले पत्थर वाली सोने की अंगूठी गायब थी. परिवार ने चोरी की घटना में अटेंडेंट पर संदेह जताया. शिकायत मिलने के बाद सेक्टर24 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

गंदे नाले की पटरी से गिरफ्तार हुई आरोपी

पुलिस ने जांच और तलाश के बाद 27 अक्टूबर को आरती पाल को गंदे नाले की पटरी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड की रहने वाली है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का ट्रॉली बैग, साड़ियां, सोने के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply