BiharCrimeIndiaTrending

​​​​​शादी की तैयारी के बीच घर में मिला युवती का शव, गले पर निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​​​​​शादी की तैयारी के बीच घर में मिला युवती का शव, गले पर निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार: साठी थाना क्षेत्र के रायबरवा गांव में 20 वर्षीय सलोनी कुमारी का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। गुरुवार शाम हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सलोनी की शादी भी तय हो चुकी थी, हालांकि विवाह की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, सलोनी अपनी नानी लालमुनी देवी के साथ रायबरवा में रहती थी। गुरुवार शाम करीब चार बजे उसकी नानी दूसरे मकान पर गई थीं। लगभग एक घंटे बाद जब वह लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। पीछे की ओर से दरवाजा खुलवाया गया तो कमरे में सलोनी का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलने पर सलोनी के पिता अरुण साह सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसके गले पर निशान होने की बात कही है। पिता ने नाना बैजनाथ साह की हत्या के पुराने मुकदमे को लेकर विवाद का आरोप लगाते हुए कुछ पट्टीदारों पर सलोनी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का संदेह जताया है। उन्होंने दावा किया कि पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए परिवार को धमकियां मिल रही थीं।

सलोनी तीन बहनों और दो भाइयों में मंझली थी। उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सत्यम रिपोर्ट: घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौत की असली वजह और आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply