CrimeIndiaPunjabTrending

​​​​​दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे दो युवकों पर अचानक बरसने लगीं गोलियां, छह हमलावरों ने घेरकर किया हमला

​​​​​दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे दो युवकों पर अचानक बरसने लगीं गोलियां, छह हमलावरों ने घेरकर किया हमला

अमृतसर, पंजाब: अमृतसर में तारांवाला पुल के पास स्थित एक दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे दो युवकों पर छह हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से आकाशदीप और शरणदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक दरगाह पहुंचे थे, तभी छह युवक वहां आए और उनके साथ कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते हमलावरों ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चला दीं। आकाशदीप को दो और शरणदीप को एक गोली लगी है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उन्हें घेर लिया और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। इसके बाद पांच से सात राउंड फायरिंग की गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

थाना मकबूलपुरा की एसएचओ अमनदीप कौर के अनुसार, शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने छह हमलावरों में से दो की पहचान की है। पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

सत्यम रिपोर्ट: पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले की वास्तविक वजह और सभी आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply