भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट जल्द और भी दिलचस्प होने वाला है. BYD के लग्जरी वाहन ब्रांड Denza ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Z9 GT का टीजर जारी कर दिया है. कंपनी 13 नवंबर 2026 को भारत में अपनी शुरुआत करने जा रही है. टीजर में कार के एक्सटीरियर डिजाइन और केबिन का पहला लुक दिखाई दे रहा है.Z9 GT उन दो गाड़ियों में शामिल होगी, जिन्हें कंपनी शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारेगी.

Denza Z9 GT का डिजाइन कैसा है?
चार दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक कार है. इसका डिजाइन आम लग्जरी कारों से काफी अलग है. स्पोर्टी लुक और लंबा बॉडी प्रोफाइल मिलता है. भारत में इस तरह की बॉडी स्टाइल वाली कारें फिलहाल बहुत कम देखने को मिलती हैं. कंपनी की शुरुआती भारतीय लाइनअप में Z9 GT के साथ D9 लग्जरी MPV भी शामिल होगी. हालांकि, दोनों गाड़ियों का डिजाइन और इस्तेमाल अलगअलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
1,156hp की पावर और 600km की रेंज
भारत आने वाली में तीन इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है. इनमें एक मोटर आगे और दो पीछे लगाई जा सकती हैं. तीनों मोटर मिलकर 1,156hp की पावर दे सकती हैं. कार में ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम होगा और कंपनी का दावा है कि यह महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है.
इसमें 122.5kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर तक की WLTP रेंज दे सकता है. कंपनी के मुताबिक, 1,500kW Flash चार्जर से बैटरी को 10 से 97 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 9 मिनट लग सकते हैं. हालांकि, भारत में ऐसे चार्जर की उपलब्धता अभी साफ नहीं है. इस कार में रियरव्हील स्टीयरिंग भी मिलेगा. इसकी मदद से कार तिरछी दिशा में यानी क्रैबवॉक की तरह चल सकती है.
कितनी हो सकती है कीमत?
Denza Z9 GT की एक्सशोरूम कीमत करीब 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं, दूसरी गाड़ी D9 लग्जरी MPV की शुरुआती कीमत लगभग 80 लाख रुपये हो सकती है. Denza अपनी कारों की बिक्री BYD के मौजूदा शोरूम से अलग, अपने नए शोरूम के जरिए करेगी.



