CrimeIndia

​जॉइंट फैमिली से अलग होने की कर रही थी जिद, नहीं माना पति तो… मासूम बेटी के सामने पत्नी ने की कुल्हाड़ी से हत्या

Bankura News: पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में शनिवार तड़के एक अत्यंत खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मामला बरजोरा थाना क्षेत्र स्थित पाखन्ना गांव का है. यहां जॉइंट फैमिली से अलग रहने के विवाद में एक पत्नी ने अपनी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपने पति की हत्या कर दी. हैरानी की बात ये है कि महिला ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी के सामने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

​जॉइंट फैमिली से अलग होने की कर रही थी जिद, नहीं माना पति तो… मासूम बेटी के सामने पत्नी ने की कुल्हाड़ी से हत्या

यही नहीं, बीचबचाव करने पहुंचे जेठ पर भी आरोपी महिला ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची बरजोरा थाना पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2017 में पाखन्ना गांव निवासी उज्ज्वल चक्रवर्ती की शादी मनोहर गांव की रहने वाली झूमा चक्रवर्ती से हुई थी. दोनों की एक मासूम बेटी है. शादी के बाद से ही आरोपी पत्नी झूमा अपने पति उज्ज्वल पर भाइयों और संयुक्त परिवार से अलग रहने का लगातार दबाव बना रही थी. पति द्वारा मना करने पर घर में आए दिन तीखा वैवाहिक विवाद होता रहता था.

तड़के 4 बजे कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार, जेठ के हाथ पर भी चलाया हथियार

उज्ज्वल के बड़े भाई सनत चक्रवर्ती ने तड़के अचानक कमरे में किसी भारी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनी. उन्हें लगा कि शायद मकान का कोई हिस्सा गिर गया है. जब सनत अपने भाई उज्ज्वल के कमरे की तरफ भागे, तो उन्होंने देखा कि झूमा अपनी बेटी के सामने ही पति की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर रही थी. सनत ने जब अपनी भाभी झूमा को रोकने की कोशिश की, तो उसने सनत पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई.

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद बरजोरा थाना पुलिस तुरंत पाखन्ना गांव पहुंची. पुलिस ने कमरे से उज्ज्वल चक्रवर्ती का खून से सना शव बरामद किया, जिसकी गर्दन पर धारदार कुल्हाड़ी के गहरे और जानलेवा घाव थे. पुलिस ने आरोपी पत्नी झूमा चक्रवर्ती को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की कानूनी तफ्तीश में जुटी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply