इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोबिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली के डायरेक्टर और हेड डॉक्टर शुभम वात्स्य फाइबर की मात्रा के हिसाब से पांच फूड्स को रेट किया है, जिसमें चिया सीड्स को उन्होंने 10 में से 9 नंबर दिए हैं. ये जेल सॉल्युबल फाइबर का सोर्स है जो पानी को ऑबजर्ब करके फुलनेस फील कराता है और स्टूल की कंसिस्टेंस को स्मूद करता है, जिससे कब्ज से बचाव होता है.

किनोआ को भी फाइबर का बढ़िया सोर्स माना जाता है. इसे डॉक्टर शुभम ने 10 में से 8.5 रेट किया है. ये फाइबर के अलावा प्रोटीन मैग्नीशियम भी देता है. ये ब्लड शुगर रिस्पॉन्स को भी स्मूद कर देता है.
अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स को भी डॉक्टर शुभम वात्स्य ने 10 में से 9 नंबर दिए हैं. ये फाइबर समेत लिगनेन और ओमेगा ALS से भरपूर है. ये आपकी गट को सही करता है. इसी के साथ LDL और इंफ्लामेशन को कंट्रोल करने में पावर हाउस की तरह काम करता है.
अमरूद को 10 में से 9.5 रेटिंग मिली है. ये कॉमन फ्रूट्स में सबसे ज्यादा फाइबर वाले फल में से एक है. इसके अलावा अमरूद विटामिन सी के साथ ही पॉलीफेनोल्स से भरपूर है. पाचन को सपोर्ट करने के साथ ये शुगर कंट्रोल में भी हेल्प करता है और इम्यूनिटी भी मजबूत करता है.
नाशपाती को 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है. यह पानी के साथ ही पेक्टिन फाइबर का एक बेहतरीन कॉम्बो है. ये स्टूल सॉफ्टनेस को को इंप्रूव करता है. आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को फीड करता है और फुलनेस को भी बढ़ाता है यानी लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.
फाइबर को लेकर ईसबगोल या सिलियम हस्क को डॉक्टर शुभम वात्सय ने 10 में से 10 नंबर दिए हैं. ये कब्ज से लेकर दस्त तक में फायदा करता है. इसके अलावा शुगर स्पाइक्स से लेकर बैड कोलेस्ट्ऱॉल, एपेटाइट कंट्रोल तक में हेल्पफुल रहता है.



