Technology

​Jio के नए Voice-Only Recharge Plans में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS

इस समय टेलीकॉम कंपनियां त्योहारी सीजन पर बड़ेबड़े ऑफर्स ग्राहकों के लिए लेकर आ रही हैं। Airtel और Vodafone Idea के बाद Jio ने भी भारत में नए प्रीपेड वॉयसओनली प्लान्स की घोषणा की है। वैसे यह फैसला टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया है, जिसने टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज कैटलॉग में वॉयसओनली टैरिफ शामिल करना अनिवार्य कर दिया था। नए रिचार्ज प्लान्स में चार कैटेगरीज में आती हैं। इन प्लान्स की वैलिडिटी 22 दिनों से लेकर एक कैलेंडर महीने तक है। इससे पहले कंपनी पहले से ही 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले दो वॉयसओनली ऑफर कर रही थी। आइए अब नए प्लान्स के बारे में जान लें।

​Jio के नए Voice-Only Recharge Plans में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS

आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल:

147 रुपये यह वॉयस प्लान सिर्फ 22 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। 22 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS ऑफर कर रहा है। वहीं, इस रिचार्ज का डेली इस्तेमाल खर्च 6.68 रुपये है।

177 रुपये इस रिचार्ज पैक में आपको केवल 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान का रोजाना का रिचार्ज खर्च 6.32 रुपये हैं।

196 रुपये यह रिचार्ज प्लान 30 दिनों का है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 300 SMS मिलेगे। इस प्लान का प्रतिदिन का खर्च  6.53 रुपये है।

197 रुपये इसमें वॉयस पैक में एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान का रोजाना का खर्च रिचार्ज वाले महीनों के दिनों के आधार पर अलगअलग है।

वहीं, कंपनी नए प्लान्स के साथ ही, 448 रुपये और 1,748 रुपये के प्लान्स ऑफर करती है। जिसकी वैलिडिटी 84 दिन और 336 दिन है। वहीं, इसमें Jio TV और JioAICloud जैसे बंडल्ड बेनिफिट्स भी मिलते हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply