BollywoodIndia

​Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का हाल ही में दिल्ली में पहला कॉन्सर्ट आयोजित हुआ है। गायक ने अपना पहला ‘ऑरा इंडिया टूर’ दिल्ली से शुरु किया है। इस टूर का पहला कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में हुआ। असल में इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़ जमा हुई है।

​Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो

दिलजीत के कॉन्सर्ट के कई सारे ब्यूटीफुल मूवमेंट देखने को मिले हैं। इस बीच, सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट की कई सारी झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही इन्होंने एक पोस्ट लिखी है।

दिलजीत की पोस्ट में क्या है?

हाल ही में दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह खुद में डूबे हुए परफॉर्म कर रहे हैं। डांस कर रहे हैं। बच्चों के साथ खेल रहे हैं। फैंस का वेलकम कर रहे हैं। वहीं, अपना स्वैग भी दिखा रहे हैं।

दिलजीत ने लिखी शायरी

इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘दिल्ली के फैंस आप लोगों का बहुत शुक्रिया। आप हमेशा सपोर्ट करते हो। इंडिया टूर जब भी शुरु होगा, यहीं से शुरु होगा। वो कहते हैं ना ‘मुद्दई लाख बुरा चाहें तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर ए खुदा होता है।”

यूजर्स ने की दिलजीत की तारीफ

दिलजीत की एक पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। इंटरनेट यूजर्स काफी दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा ‘दिलजीत जी अपने दिल जीत लिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह सिंह बहुत स्टाइलिश है।’ अन्य यूजर ने लिखा ‘पा जी दिल्ली में इतना अच्छा कॉन्सर्ट करने के लिए धन्यवाद।’ चौथे यूजर ने लिखा है, ‘बिना किसी शक के मैं कहता हूं कि आप भारत के सबसे बड़े स्टार हैं।’

कहांकहां होंगे दिलजीत के कॉन्सर्ट?

कुछ समय सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लदन में एलान किया था कि भारत में कॉन्सर्ट होगा। फिर ऑरा इंडिया टूर’ की शुरुआत दिल्ली से हो चुकी है। अब सिंगर के कॉन्सर्ट इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और लखनऊ में होंगे। बता दें कि, यह टूर 6 हफ्तों में सात शहरों तक पहुंचेगा। कॉन्सर्ट की टिकट आप बुक माय शो पर उपलब्ध, यहां से आप आसानी खरीद सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply