मोबाइल पर गेम की लत जानलेवा होती जा रही है. गुजरात के सूरत में ही एक लड़की ने इस लत की वजह से कूकर के ढक्कर से वारकर अपने पिता की हत्या कर दी है. उसके पिता की गलती इतनी भर थी कि उन्होंने उसे गेम खेलने से उसे मना किया था. वारदात से पहले बापबेटी के बीच इसी बात को लेकर खूब बहस हुई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 55 वर्षीय रमेश चौहान के रूप में हुई है. वहीं उनकी हत्यारोपी बेटी की पहचान 22 वर्षीय काजल के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार को पूछताछ के दौरान उसे अरेस्ट किया है. आरोपी बेटी ने वारदात कबूल करते हुए वारदात की पूरी वजह बताई है. पुलिस की पूछताछ में काजल ने बताया कि वह अक्सर मोबाइल पर गेम खेलती थी. इसके लिए उसके पिता अक्सर टोकते रहते थे.
काम करने के लिए तो भड़की बेटी
रविवार को रमेश चौहान ने बेटी ने काजल को गेम खेलते देखा तो टोकते हुए अपनी मां के साथ घर के काम में हाथ बंटाने को कहा. इसी बात पर काजल भड़क गई और पिता के साथ बहस करने लगी. रमेश की पत्नी मंजू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह खुद बीच बचाव करने आईं, लेकिन इसी बीच काजल ने कूकर के ढक्कन से उनके पति के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार किए. इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिरे और थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई.
ऐसे हुआ विवाद
पुलिस को दिए बयान में मंजू ने बताया कि रविवार को उसके पति काम से घर लौटे और बेटी के बारे में पूछा. इसपर उन्होंने कह दिया कि मोबाइल देखने में बिजी है. इसके बाद उसके पति बेटी के कमरे में गए और उसे मोबाइल रखकर घर के काम में सहयोग करने के लिए कहा. इसके बाद भी काजल नहीं उठी तो उसके पति फोन छीन कर जमीन पर पटक दिया. इससे काजल भड़क गई और उनसे लड़ने लगी.
पिता को चाकू भी मारा
पुलिस के मुताबिक आरोपी काजल ने पिता पर कूकर के ढक्कर से हमले के बाद चाकू से भी वार किया. फिलहाल पुलिस ने रमेश की पत्नी मंजू की तहरीर पर बेटी काजल के खिलाफ मामला दर्ज कर अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटी को जरूरी पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.



