श्वेता तिवारी ने बर्गंडी कलर की फुल लेंथ ड्रेप्ड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है, जिसमें फिटेड स्लीव्स दी गई हैं और वी नेकलाइन है. ड्रेस की वेस्ट लाइन पर एक क्रिस्टल डिटेलिंग वाला मेटल बकल दिया गया है जो इसे फॉर्मल टच देने के साथ ही अट्रैक्टिव बनाता है. बकल के साथ ही कपड़े पर प्लीटेड रशड है जो इसे ड्रेप इफेक्ट देता है.

श्वेता तिवारी का ये लुक स्टाइलिश तो है ही.इसके अलावा काफी बैलेंस्ड भी है. ऐसी ड्रेसेस पहनने में कंफर्टेबल रहती हैं और नवंबर के हल्के ठंडे मौसम के हिसाब से भी परफेक्ट रहेगी. इस तरह की ड्रेस लेनी हो तो आमतौर पर देखना चाहिए कि फैब्रिक हल्का स्ट्रेचेबल हो.
श्वेता तिवारी ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को वन साइड पार्टीशन में रखा है, जिसमें नेचुरल बाउंस ब्यूटी को और भी इनहैंस करता है. मेकअप लुक को मोनोक्रोमेटिक रखा गया है. वहीं एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट मिनिमलिस्ट एसेसरीज कैरी की है.
श्वेता तिवारी अक्सर अपने कमाल के फैशन से ध्यान खींचती हैं. उनका ये लुक भी आप दिवाली पार्टी के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं. ब्लैक कलर के काउल स्कर्ट के साथ श्वेता तिवारी ने बेस कोट स्टाइल टॉप कैरी किया है जिसमें एम्ब्रॉयडर्ड डिटेलिंग दी गई है. स्टेटमेंट जूलरी और नेचुरल सटल मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.
दिवाली पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाना है तो श्वेता तिवारी की इस ड्रेस डिजाइन से इंस्पिरेशनल लें. उन्होंने ब्लैक कलर की हाई स्लिट ड्रेस कैरी की है, जिसमें नेवी ब्लू फैब्रिक से वेस्ट लाइन से लेकर बॉटम तक डिटेलिंग की गई है, तो वहीं ब्लैक एम्ब्रॉयडरी से डिजाइन को बैलेंस किया गया है. इस तरह की ड्रेस कमाल का स्टनिंग लुक देती हैं.



