India

​IPL 2027 से पहले CSK ने चला सबसे बड़ा दांव! SRH के साथ हुई 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, करोड़ों की डील ने चौंकाया

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़ी ट्रेड डील की खबर सामने आई है। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच चार खिलाड़ियों की अदलाबदली हुई है। इस ट्रेड में इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को चेन्नई ने अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं, हैदराबाद को दो तेज गेंदबाज मिले हैं। इस डील के बाद दोनों टीमों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

​IPL 2027 से पहले CSK ने चला सबसे बड़ा दांव! SRH के साथ हुई 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, करोड़ों की डील ने चौंकाया

लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स CSK में शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, इस चार खिलाड़ियों की ट्रेड डील में चेन्नई सुपर किंग्स को लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स मिले हैं। लियाम लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, अब वह 6 करोड़ रुपये की नई फीस पर चेन्नई का हिस्सा बने हैं।

IPL पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्हें सिर्फ दो मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था। वहीं, जैक एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपये की फीस पर चेन्नई पहुंचे हैं। पिछले IPL  सीजन में उन्हें हैदराबाद की तरफ से एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। चेन्नई को उम्मीद होगी कि दोनों खिलाड़ी टीम के ऑलराउंड विभाग को मजबूती देंगे।

SRH को मिले खलील अहमद और नाथन एलिस

इस ट्रेड में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स से भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस मिले हैं। खलील अहमद पहले भी हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2018 से 2021 के बीच इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।

पिछले IPL सीजन में चेन्नई की तरफ से उन्होंने पांच मुकाबले खेले थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। दूसरी तरफ, नाथन एलिस भी पिछले सीजन में चोट के कारण चेन्नई के लिए नहीं खेल पाए थे। ऐसे में हैदराबाद को उम्मीद होगी कि दोनों गेंदबाज आगामी सीजन में उसकी तेज गेंदबाजी को नई ताकत देंगे।

IPL 2027 में बदलीबदली नजर आएंगी दोनों टीमें

इस चार खिलाड़ियों की अदलाबदली से चेन्नई और हैदराबाद दोनों ने अपनी टीम की जरूरतों के हिसाब से बदलाव किया है। चेन्नई को दो ऑलराउंडर मिले हैं, जबकि हैदराबाद ने अपनी गेंदबाजी मजबूत करने की कोशिश की है। IPL 2027 से पहले यह ट्रेड डील दोनों फ्रेंचाइजी के लिए काफी अहम मानी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नए खिलाड़ियों के साथ दोनों टीमें आगामी सीजन में कैसा प्रदर्शन करती हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply