DharamIndiaTrending

एक​​​ मजाक से शुरू हुई यदुवंश के विनाश की कहानी, श्रीकृष्ण के अंतिम समय से भी जुड़ा है पुत्र सांब का प्रसंग

एक​​​ मजाक से शुरू हुई यदुवंश के विनाश की कहानी, श्रीकृष्ण के अंतिम समय से भी जुड़ा है पुत्र सांब का प्रसंग

भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में धर्म की स्थापना और अधर्म का अंत करने के लिए अनेक लीलाएं कीं। महाभारत के युद्ध के बाद जब धरती का भार कम हो गया, तब उनके अवतार की लीला समाप्त होने का समय भी निकट आने लगा। पुराणों में वर्णन मिलता है कि यदुवंश के विनाश की शुरुआत एक ऐसी घटना से हुई, जिसे पहले युवराजों ने महज मजाक समझा था। इस घटना में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब की भी अहम भूमिका थी।

धार्मिक कथाओं के अनुसार, ऋषियों के शाप, लोहे के एक मूसल और यदुवंशियों के आपसी संघर्ष ने पूरे कुल के अंत का रास्ता तैयार किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपनी पृथ्वी की लीला समाप्त कर स्वधाम प्रस्थान किया। आइए जानते हैं इस पूरी पौराणिक कथा के बारे में।

ऋषियों के साथ किया गया एक मजाक बना बड़ी घटना की वजह

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार कुछ ऋषि द्वारका पहुंचे। उस समय यदुवंश के कुछ युवराजों ने उनके साथ हंसी-मजाक करने की योजना बनाई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब को स्त्री का वेश पहनाया और उसके पेट पर कपड़ा बांधकर गर्भवती महिला जैसा रूप दे दिया।

इसके बाद वे ऋषियों के पास पहुंचे और उनसे मजाक में पूछा कि इस स्त्री के गर्भ से पुत्र पैदा होगा या पुत्री।

ऋषि उनके इस व्यवहार को समझ गए। उन्हें लगा कि युवराज तपस्वियों का अपमान कर रहे हैं। इससे नाराज होकर उन्होंने शाप दिया कि सांब

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply