सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में आई गिरावट से धनतेरस पर कीमती धातुओं की खरीदारी को प्रोत्साहन मिला है. आभूषण कारोबारियों को इस मौके पर सोने की बिक्री का मूल्य सालाना आधार पर 1520 प्रतिशत बढ़कर करीब 60,000 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है लेकिन अपेक्षाकृत ऊंची कीमतों के कारण बिक्री की मात्रा पिछले साल के लगभग बराबर ही रह सकती है. अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि सोनाचांदी की खरीद के लिए पवित्र माने जाने वाले दिन धनतेरस पर देशभर में सोने का कुल कारोबार करीब 60,000 करोड़ रुपये रहने का शुरुआती अनुमान है.

कीमतों में आई गिरावट
उन्होंने कहा कि पिछले चार से छह महीने में सोने की कीमतों में आई नरमी से बाजार में खरीदारी को लेकर धारणा बेहतर हुई है. ग्राहक हल्के वजन के और 18 कैरेट के आभूषणों के साथ अपनी जेब के अनुकूल उत्पादों को तरजीह दे रहे हैं. इसके साथ जीजेसी को धनतेरस पर चांदी की बिक्री के मूल्य में भी 30 प्रतिशत और मात्रा में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार को कर सहित 1,46,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. यह कीमत 29 जनवरी को दर्ज 1,83,000 रुपए के रिकॉर्ड स्तर से करीब 20 प्रतिशत कम है. हालांकि, पिछले साल धनतेरस पर इसका भाव 1,32,400 रुपए था. इस दौरान चांदी का भाव भी इस साल जनवरी के 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर से 52.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 1,92,500 रुपये पर आ गया है. हालांकि यह अब भी पिछले साल के धनतेरस के 1,70,000 रुपये के भाव से अधिक है.
किस तरह की हुई खरीदारी
जीजेसी के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता ने कहा कि इस बार दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही पिछले साल से अधिक रही है और पहले से मिली बुकिंग ने भी बाजार की धारणा मजबूत की है. पश्चिम और उत्तर भारत के बाजारों में गतिविधियां अधिक देखने को मिल रही हैं. एमएमटीसीपैम्प के एमडी समित गुहा ने कहा कि ग्राहक अब बड़े आकार की खरीदारी करने के बजाय छोटे सिक्के और छड़ें खरीद रहे हैं तथा अलगअलग कीमतों पर किस्तों में निवेश कर रहे हैं. कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा कि कीमतों में गिरावट से त्योहारी खरीदारी को अतिरिक्त बढ़ावा मिला है. ग्राहक पेंडेंट, चूड़ियां, चेन और सोनेचांदी के छोटे सिक्के खरीद रहे हैं. जयपुर, देहरादून, सूरत, बेलगावी, आरा और रायपुर जैसे छोटे शहरों में भी मांग अच्छी है.
25 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री
कई आभूषण विक्रेताओं ने धनतेरस पर बिक्री बढ़ने की बात कही है. सेन्को गोल्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शुभंकर सेन ने कहा कि कंपनी की बिक्री का मूल्य पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है. इसमें ग्राहकों की बढ़ी आवाजाही और शादीब्याह के लिए खरीदारी का योगदान है. पीसी ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक बलराम गर्ग के मुताबिक, धनतेरस पर कंपनी की बिक्री मात्रा में 3035 प्रतिशत और मूल्य में 4550 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. अखिल भारतीय जौहरी एवं स्वर्णकार महासंघ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में सोने और चांदी की बिक्री 66,000 करोड़ रुपये से अधिक रही है. दिल्ली के सर्राफा बाजारों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है.
पुराने सोने के बदले में नए गोल्ड का ट्रेंड
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन किरीट भंसाली ने कहा कि कीमतें ऊंची होने से ग्राहक खरीदारी को लेकर अधिक सोचसमझकर फैसले ले रहे हैं, लेकिन इससे खरीदारी की इच्छा कम नहीं हुई है. पुराने सोने के बदले नए आभूषण खरीदने और शादीब्याह की मांग से बाजार को समर्थन मिल रहा है. विश्व स्वर्ण परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सचिन जैन ने कहा कि आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही अच्छी रही. ग्राहक आभूषणों के अलावा सिक्के, सोने की छड़ें, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और डिजिटल गोल्ड में भी खरीदारी कर रहे हैं.



