India

​Elon Musk का बड़ा फैसला; अगले साल बंद हो सकता है Tesla Cybertruck का प्रोडक्शन!

Tesla ने अपनी सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक पिकअप Cybertruck को लेकर बड़ा फैसला किया है. कंपनी इसे 2027 के मध्य तक अमेरिका के Texas स्थित Gigafactory में इसका प्रोडक्शन बंद करने की तैयारी कर रही है. CEO Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. उनके मुताबिक, Cybertruck का प्रोडक्शन बंद होने से फैक्ट्री में जगह खाली होगी, जिसका इस्तेमाल कंपनी अपनी नई Cybertruck के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए करेगी. खास बात यह है कि Cybertruck की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने के महज तीन साल बाद ही कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है.

​Elon Musk का बड़ा फैसला; अगले साल बंद हो सकता है Tesla Cybertruck का प्रोडक्शन!

ने अपनी चर्चित इलेक्ट्रिक पिकअप Cybertruck को लेकर बड़ा फैसला किया है. कंपनी 2027 के मध्य तक अमेरिका के Texas स्थित Gigafactory में इसका प्रोडक्शन बंद करने की तैयारी कर रही है. CEO Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. उनके मुताबिक, Cybertruck का प्रोडक्शन बंद होने से फैक्ट्री में जगह खाली होगी, जिसका इस्तेमाल कंपनी अपनी नई Cybercab के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए करेगी. खास बात यह है कि Cybertruck की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने के महज तीन साल बाद ही कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है. इससे पहले Tesla ने Model S और Model X का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया था.

क्यों बंद हो रहा है Cybertruck का प्रोडक्शन?

Tesla ने पहली बार 2019 में को कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश किया था. उस समय कंपनी ने 2021 में इसकी बिक्री शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन कई वजहों से लॉन्च टलता रहा. आखिरकार 2023 में Texas की Gigafactory में इसका प्रोडक्शन शुरू हुआ और यह बिक्री के लिए उपलब्ध हुई.

Tesla ने इसे अपनी सबसे खास पैसेंजर गाड़ियों में शामिल किया था। बाजार में इसका मुकाबला Ford F150 Lightning जैसी इलेक्ट्रिक पिकअप से था. फिलहाल Cybertruck अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, UAE, कतर, दक्षिण कोरिया और सऊदी अरब में बेची जाती है.

शुरुआत में इस गाड़ी को लेकर काफी चर्चा हुई और इसकी अच्छी बिक्री भी हुई, लेकिन बाद में इसकी मांग कमजोर पड़ने लगी. इसके अनोखे और नुकीले डिजाइन के साथ इस्तेमाल की गई खास स्टेनलेस स्टील बॉडी भी चर्चा में रही. हालांकि, यूरोप के सुरक्षा नियमों पर खरी न उतरने के कारण कंपनी वहां इसे लॉन्च नहीं कर पाई.

Cybertruck की बिक्री उम्मीद से रही काफी कम

Cybertruck की कीमत भी कंपनी के लिए चुनौती बनी. 2019 में इसे पेश करते समय जिस कीमत का वादा किया गया था, लॉन्च के समय इसकी कीमत उससे काफी ज्यादा थी. इसके अलावा Elon Musk से जुड़े विवादों का असर भी इसकी लोकप्रियता पर पड़ा.

अब तक Cybertruck की करीब 63,000 यूनिट बिकने का अनुमान है. यह आंकड़ा Musk के उस अनुमान से काफी कम है, जिसमें उन्होंने हर साल 2.5 लाख यूनिट बेचने की उम्मीद जताई थी.

Cybertruck की जगह लेगी Cybercab

Tesla अब Cybertruck की जगह अपनी पूरी तरह ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक टैक्सी Cybercab पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है. इसमें स्टीयरिंग व्हील, पैडल, बाहर के रियरव्यू मिरर और पीछे की विंडशील्ड नहीं दी गई है. इसमें Butterfly Doors मिलते हैं और इसे कंपनी की RideHailing सर्विस का हिस्सा बनाया जाएगा.

Cybertruck का प्रोडक्शन बंद होने के बाद Tesla के पास ग्लोबल मार्केट में Model 3 और Model Y ही पैसेंजर कारों के तौर पर बचेंगी. हालांकि, 2028 में अगली जनरेशन की Roadster की डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी एक छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है, लेकिन फिलहाल इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई समयसीमा सामने नहीं आई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply