Mahindra भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि जून 2027 तक देश में तीन नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे. हालांकि, Mahindra ने अभी सभी गाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इनमें Scorpio Lifestyler Pickup, Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित SUV और BE 07 इलेक्ट्रिक SUV शामिल होने की उम्मीद है.

कंपनी ने Q2 FY27 के नतीजों से जुड़ी मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अपने नए लॉन्च प्लान की जानकारी दी. Mahindra के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO Rajesh Jejurikar ने बताया कि कंपनी 2027 की पहली छमाही में पांच बड़े लॉन्च की तैयारी कर रही है.
Mahindra का क्या है नया प्लान?
कंपनी के आने वाले मॉडल्स में NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनी नई SUV, एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक गाड़ी, Lifestyler Pickup, एक मौजूदा मॉडल का अपडेट और एक नया शामिल होगा. इनमें से तीन मॉडल भारतीय बाजार में जून 2027 तक आने की उम्मीद है.
NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनने वाली पहली गाड़ी Vision S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल हो सकती है. इसे अगस्त 2025 में दिखाया गया था। Mahindra के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर बनी SUVs का प्रोडक्शन 2027 से शुरू होगा. इसकी खासियत है कि इस पर पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक चारों तरह की गाड़ियां बनाई जा सकेंगी.
Mahindra Vision S में क्या होगा खास?
Vision S के टेस्ट मॉडल को कई बार सड़कों पर देखा जा चुका है. इसकी बॉडी का डिजाइन थोड़ा बॉक्सी होगा. इसमें फ्लश डोर हैंडल, पैनोरमिक सनरूफ और पीछे की तरफ टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील मिल सकता है. केबिन में XUV 7XO जैसा टूस्पोक स्टीयरिंग व्हील और Thar रेंज की तरह 10.25इंच का टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है। यह SUV कंपनी की रेंज में XUV 3XO से ऊपर रखी जा सकती है.
Mahindra BE 07 इलेक्ट्रिक SUV
नई के तौर पर BE 07 को लॉन्च किया जा सकता है. यह कंपनी के ‘BE’ सबब्रांड का दूसरा मॉडल होगा और BE 6 से ऊपर रखा जाएगा. इसमें ट्रिपलस्क्रीन डैशबोर्ड, ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, डैशकैम और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
यह INGLO प्लेटफॉर्म पर बनेगी और इसमें BE 6 के 59kWh और 79kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है. बाजार में इसका मुकाबला Tata Harrier EV, Vinfast VF7 और BYD Atto 3 से होगा.
Scorpio Lifestyler Pickup भी होगी लॉन्च
Mahindra की Scorpio Lifestyler कंपनी की नई लाइफस्टाइल पिकअप होगी. इसे अगस्त 2026 में पेश किया गया था. यह 2023 Global Pik Up कॉन्सेप्ट पर आधारित है और इसमें Scorpio N वाला बॉडीऑनफ्रेम चेसिस मिलेगा.
कंपनी ने पुष्टि की है कि इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम होगी. इसमें Scorpio N के 175hp वाले 2.2लीटर डीजल और 203hp वाले 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन मिल सकते हैं. दोनों इंजन के साथ 6स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. इसमें 4व्हील ड्राइव भी दिया जा सकता है.
बढ़ाई जा रही है प्रोडक्शन
नई गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए Mahindra अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी भी बढ़ा रही है.सितंबर 2026 के आखिर में कंपनी की SUV और EV बनाने की कुल क्षमता हर महीने करीब 68,000 यूनिट थी. इसे FY27 के अंत तक बढ़ाकर 82,000 यूनिट करने की योजना है. इसमें 70,000 यूनिट ICE SUVs और 12,000 यूनिट EVs बनाने की क्षमता शामिल होगी.



