Diwali Muhurat Trading 2026 के दौरान देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. कारोबारी सत्र के दौरान सोना और चांदी दोनों में 500 रुपए से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. रविवार होने की वजह से विदेशी बाजारों में वायदा बाजार बंद है. लेकिन भारत में दिवाली की महुर्त ट्रेडिंग होने के कारण सोने और चांदी की मांग देखने को मिल रही है. जिसका असर सोने और चांदी दोनों में देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें तो सोना और चांदी दोनों अपनी पीक से काफी नीचे देखने को मिल रहे हैं. जिसकी वजह से निवेशकों में सोना और चांदी आकर्षक बने हुए हैं. साथ ही मिडिल ईस्ट वॉर खत्म होने की संभावना की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों को बल मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के दाम किस लेवल पर देखने को मिल रहे हैं.

सोने की कीमतों में उछाल
देख के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है. आंकड़ों को देखें तो गोल्ड के दाम कारोबारी सत्र के दौरान 533 रुपए की तेजी के साथ 1,42,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए. जबकि शुक्रवार को कीमतें 1,42,167 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी. वैसे सोना वायदा बाजार में फ्लैट 1,42,163 रुपए पर ओपन हुआ था. वैसे दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर सोना 426 रुपए की तेजी के साथ 1,42,593 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
चांदी 1.85 लाख रुपए के पार
वहीं दूसरी ओर दिवाली मूहुर्त ट्रेडिंग के दौरान चांदी के दाम वायदा बाजार में 1.85 लाख रुपए के पार चली गई. आंकड़ों को देखें तो चांदी कारोबारी सत्र के दौरान 552 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 1,85,339 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. वैसे दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर चांदी 248 रुपए की तेजी के साथ 1,85,035 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वैसे आज सुबह चांदी तेजी के साथ 1,85,060 रुपए पर ओपन हुई है. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के दाम 1,84,800 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी गए. शुक्रवार को चांदी के दाम 1,84,787 रुपए पर बंद हुए थे.



