India

​दिवाली पर कैसे क्लिक करवाएं फोटो? समझ नहीं आता…यहां से लें पोज के आइडिया

दिवाली पर आपको सिंपल और एस्थेटिक पोज देना है तो आप परिणीति चोपड़ा के इस पोज से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने अपने घर के उस कोने को चुना है जहां पर बैकग्राउंड में हरियाली के साथ ही फेस्टिव लाइटिंग भी दिखाई दे रही है. परिणीति ने हाथ में जो थाली ली है उसमें गुलाब की पंखुड़ियों के बीच में दो लाइटिंग वाले दीपक रखे गए हैं. एक्ट्रेस प्यारी सी स्माइल के साथ कैमरा पोज दे रही हैं.

​दिवाली पर कैसे क्लिक करवाएं फोटो? समझ नहीं आता…यहां से लें पोज के आइडिया

दिवाली पर आप श्रीलीला के इन दो फोटो से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं. जहां एक तस्वीर में एक्ट्रेस दीपक की थाली के सामने नजरे झुकाकर पोज कर रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में उन्हें मंदिर के सामने हाथों में दीपक की थाली लिए कैमरा के सामने साइड पोज करते देखा जा सकता है. वहीं बैकग्राउंड में दिवाली की लाइटिंग और कैंडल, दीयों की रोशनी भी दिखाई दे रही है.

‘फेयरी लाइट पोर्ट्रेट ट्रेंड’ 2020 और 2021 के टाइम काफी पॉपुलर हुआ था. आज भी इसे लड़कियां खूब पसंद करती हैं. आलिया भट्ट के इस पोज से दिवाली के लिए इंस्पिरेशन ली जा सकती है, जिसमें वो फेयरी लाइट्स के साथ पोज करती नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में उन्हें कैंडल लेकर पोज करते देखा जा सकता है.

दिवाली पर फुल फैमिली फोटो पोज न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है, क्योंकि फेस्टिवल तो होते ही हैं प्यारीप्यारी खूबसूरत यादें बनाने के लिए. दिवाली 2026 पर आप भी बिग बी की फैमिली की तरह अपने घर के मंदिर के पास हाथ जोड़ते हुए पोज कर सकते हैं.

अपने पार्टनर के साथ दिवाली फोटोशूट कराना है, लेकिन बहुत ज्यादा शो ऑफ पसंद नहीं है तो प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के इन पोज से आइडिया लें. दोनों एक्ट्रेस अपने पार्टनर के साथ वार्म और रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. इसी के साथ बैकग्राउंड में दिवाली की डेकोरेशन दिख रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply