
आदिलाबाद, तेलंगाना: अस्पतालों में मरीजों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों की चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित सरकारी राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल से चार वेंटिलेटर चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह केवल एक अस्पताल तक सीमित नहीं था, बल्कि महाराष्ट्र और तेलंगाना के अन्य सरकारी अस्पतालों को भी निशाना बना चुका था।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए कई मेडिकल उपकरण बरामद हुए हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
मेडिकल तकनीशियन बनकर अस्पताल में दाखिल हुए आरोपी
आदिलाबाद के पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन के अनुसार, 30 अक्टूबर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी सज्जन बसंत और अभिजीत कथित तौर पर मेडिकल तकनीशियन बनकर RIMS अस्पताल पहुंचे थे। दोनों ने अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित वार्डों से चार वेंटिलेटर चोरी कर लिए। इन वार्डों में गंभीर रूप से बीमार मरीजों का आपातकालीन इलाज किया जा रहा था।
चोरी के बाद मेडिकल उपकरणों को महाराष्ट्र ले जाया गया। इसके बाद आरोपियों ने इन्हें बेचने के लिए हैदराबाद के मेडिकल उपकरणों के कारोबार से जुड़े कोंडा रेड्डी से संपर्क किया।
वाहन जांच के दौरान खुला मामला
पुलिस के अनुसार, कोंडा रेड्डी को कथित तौर पर पता था कि ये उपकरण चोरी के हैं, इसके बावजूद वह उन्हें खरीदने के लिए तैयार हो गया। वह उपकरण लेने के लिए चंद्रपुर भी पहुंचा था।
इसके बाद जब आरोपी कार में चोरी किए गए उपकरण लेकर हैदराबाद की ओर जा रहे थे, तब आदिलाबाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के पास वाहन जांच कर रही पुलिस की नजर उनकी गतिविधियों पर पड़ी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया गया।
महाराष्ट्र और निजामाबाद के अस्पताल भी थे निशाने पर
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कथित तौर पर महाराष्ट्र के कुछ सरकारी अस्पतालों और तेलंगाना के निजामाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। इन अस्पतालों से चुराए गए उपकरण भी हैदराबाद में कोंडा रेड्डी को बेचे जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने सज्जन बसंत और कोंडा रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभिजीत अभ



