BusinessIndia

​इस हफ्ते क्या होंगे सोने-चांदी के रेट्स? जानिए अमेरिका-ईरान संकट पर एक्सपर्ट की राय

कच्चे तेल की कीमतों में उतारचढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अगले सप्ताह दबाव रहने की आशंका है. बाजार विश्लेषकों ने यह राय जताई है. अमेरिकाईरान के बीच तनाव और महंगाई के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. विश्लेषकों के अनुसार, अगले सप्ताह निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों पर भी रहेगी. इसके अलावा निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों तथा अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे.

​इस हफ्ते क्या होंगे सोने-चांदी के रेट्स? जानिए अमेरिका-ईरान संकट पर एक्सपर्ट की राय

औद्योगिक धातुओं की कीमतों के लिहाज से चीन के आर्थिक आंकड़े भी महत्वपूर्ण होंगे. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भूराजनीतिक लिहाज से बाजार की दिशा तय करने वाला प्रमुख कारक बना रहेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सैन्य हमलों की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने तेहरान के साथ बातचीत में काफी प्रगति होने का भी दावा किया है. इससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.

किन बातों पर रहेगी नजर?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान फिलहाल कमजोर बना हुआ है. निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों के साथसाथ फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर रहेगी. घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा पिछले सप्ताह 3,682 रुपए यानी करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

वहीं, चांदी का वायदा भाव 5,655 रुपए यानी 3.15 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सप्ताह के दौरान 176 डॉलर यानी 4.5 प्रतिशत बढ़कर 4,074.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. चांदी 2.6 डॉलर यानी 5.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

अमेरिकी चुनाव के बाद आई तेजी

मेर ने कहा कि अमेरिका के गैरकृषि क्षेत्र में रोजगार के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों और उपभोक्ता धारणा में सुधार के कारण शुरुआत में सोनेचांदी की कीमतों पर दबाव रहा. इससे डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर प्रतिफल में बढ़ोतरी हुई. हालांकि, सप्ताह के मध्य में अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद कीमतों में तेज उछाल आया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं ने सप्ताह के दौरान चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की. मेर के मुताबिक शुक्रवार को सोने और चांदी के वायदा अनुबंधों में फिर बिकवाली का दबाव देखा गया. दोनों धातुएं क्रमशः करीब 4,074 डॉलर और 52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुईं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply