Technology

​Delhi-NCR में गहराया Pollution, जहरीले स्मॉग से बचाएंगे 5000 रुपये से सस्ते ये 5 Air Purifier

इस समय दिल्लीएनसीआर की हवा जहरीली हो रखी है। दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर बढ़ चुका है। ऐसे में कुछ मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर दिल्ली के अलगअलग इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 1,000 के पार दर्ज किया गया है।

​Delhi-NCR में गहराया Pollution, जहरीले स्मॉग से बचाएंगे 5000 रुपये से सस्ते ये 5 Air Purifier

AQI.in के अनुसार, दिल्ली में 8 नवंबर की रात AQI का स्तर 1760 तक पहुंच गया था। आपको बता दें कि, 100 AQI लेवल तक की हवा को सांस लेने के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इस जहरीली हवा और स्मॉग से खुद को बचाने के लिए घर में एयर प्यूरीफायर लगाना सबसे बेस्ट होता है।

आइए आपको इस लेख में बताते हैं 5,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 वाले बेहतरीन एयर प्यूरीफायर की सूची लेकर आए, जिन्हें आप जरुर खरीदें।

Eureka Forbes Air Purifier 150

कीमत 4,999 रुपये

फीचर्स

3 स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम

True HEPA H13 और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर

360 डिग्री एयर इनटेक टेक्नोलॉजी

150 m³/h CADR

200 वर्ग फीट तक कवरेज का दावा

3 फैन स्पीड और 2, 4, 6 घंटे का टाइमर

यह मॉडल छोटे बेडरुम और होम ऑफिस के लिए बनाया गया है। इसमें H13 HEPA फिल्टर है जो कि 0.1 माइक्रोन तक के 99.97% कणों को आसानी से पकड़ सकता है। इसमें प्रीफिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन और HEPA फिल्टर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे चलाने पर 55db से भी कम का नॉइज निकलता है, जो कि बेडरूम के लिहाज से सही है।

Levoit Core Mini Air Purifier

कीमत: 4,799 रुपये

फीचर्स:

3स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम

183 वर्ग फीट तक कवरेज का दावा

360 डिग्री VortexAir 3.0 टेक्नोलॉजी

17 वर्ग मीटर तक के कमरे के लिए

7W बिजली की खपत

25dB तक नॉइज लेवल

अरोमा पैड की सुविधा

ओजोन फ्री टेक्नोलॉजी

असल में Levoit Core Mini Air Purifier एक कॉम्पैक्ट एयर प्यूरीफायर है। कंपनी के मुताबिक, यह 30 मिनट में 17 वर्ग मीटर के क्षेत्र की हवा को साफ कर सकता है। इसमें प्रीफिल्टर, HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन आधारित 3 स्टेज फिल्ट्रेशन मिलती है। वैसे इसका कम बिजली खर्च और 25db का नॉइज स्तर इसे बेडरुम के लिए बेहद खास बनाता है। वहीं, इसमें अरोमाथेरपी के लिए अलग पैड दिया गया है, जिसके आप एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।

Qubo Neo Air Purifier

कीमत: 4,990 रुपये

फीचर्स:

200 वर्ग फीट तक कवरेज

130 m³/h CADR

True HEPA H13 फिल्टर

3इन1 फिल्ट्रेशन

प्रीफिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन

डस्ट सेंसर

25dB तक नॉइज लेवल

35W बिजली की खपत

1 साल की वारंटी

कम बजट के लिए Qubo ब्रांड का यह एयर प्यूरीफायर बेहतरीन विकल्प है। वैसे इसमें तीन लेयर वाला फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है। प्रीफिल्टर बड़े धूल के कणों को रोकता है, HEPA H13 फिल्टर हवा में मौजूद बारीक कणों को पकड़ता है और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर गंध कम करने में मदद करता है। वहीं, इसमें डस्ट सेंसर दिया गया है, जो कि कमरे की हवा में मौजूद धूल के स्तर को पहचानने में मदद करता है।

Fulminare H13 True HEPA Air Purifier

कीमत: 3,549 रुपये

फीचर्स:

H13 True HEPA फिल्टर

3स्टेज फिल्ट्रेशन

215 वर्ग फीट तक कवरेज का दावा

24dB नॉइज लेवल

360 डिग्री एयरफ्लो

नाइट लाइट

5 टाइमर सेटिंग

पोर्टेबल डिजाइन

अगर आप कमरा छोटा है, बेडरुम और ऑफिस के लिए इस तरह का एयर प्यूरीफायर एकदम सही है। इसमें H13 True HEPA फिल्टर दिया गया है, जो कि धूल, धुएं और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को पकड़ने के लिए बनाया गया है।

Jafanda JF068 Air Purifier

कीमत: 4,899 रुपये

फीचर्स:

True HEPA H13 और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर

42 CFM CADR

650 वर्ग फीट तक कवरेज का दावा

20dB स्लीप मोड

360 डिग्री एयर प्यूरीफिकेशन

चाइल्ड लॉक

7कलर नाइट लाइट

अरोमाथेरेपी और टाइमर

फिल्टर रिप्लेसमेंट इंडिकेटर

यह एयर प्यूरीफायर 3स्टेज फिल्ट्रेशन के साथ आता है। इसमें प्रीफिल्टर, H13 HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर मिले है। कंपनी के मुताबिक, यह धूल, धुएं, PM2.5, पालतू जानवरों के बाल और गंध को कम करने में भी मदद करता है।

वहीं, इसमें 20db स्लीप मोड, चाइल्ड लॉक और चार, आठ और 12 घंटे के टाइमर की सुविधा दी गई है। लेकिन कंपनी का 650 वर्ग फीट कवरेज का दावा खरीदने से पहले CADR के साथ समझना जरूरी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply