CrimeIndia

​नौकरी के नाम पर बुलाया, फिर बंद कमरों में किया टॉर्चर; शाहजहांपुर में युवतियों ने सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का सपना दिखाकर युवतियों को बुलाने और फिर उन्हें बंधकर बनाकर रेप का मामला सामने आया है. आरोप है इन लड़कियों से जॉइनिंग के नाम पर भी मोटी रकम वसूल की गई. यही नहीं, इन लड़कियों से फ्रॉड कॉलिंग कराई गई. वहीं विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया.

​नौकरी के नाम पर बुलाया, फिर बंद कमरों में किया टॉर्चर; शाहजहांपुर में युवतियों ने सुनाई आपबीती

आरोपियों के चंगुल से छूटी लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दी है. इन्हीं में से आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती ने कैमरे के सामने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई है. युवती के मुताबिक उसे नौकरी का लालच देकर बुलाया गया था. कहा गया था कि यहां सामान की पैकिंग, लिस्टिंग और सामान के आनेजाने का हिसाब रखने का काम है. इसके एवज अच्छी सैलरी का झांसा दिया गया था.

मजबूरी का उठाया फायदा

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. छोटे भाइयों और मां की जिम्मेदारी उसके ऊपर है. नौकरी की उम्मीद में वह आजमगढ़ से शाहजहांपुर पहुंची. यहां थाना सदर बाजार क्षेत्र में निगोही रोड गोटिया मंदिर के पास स्थित आशा इंटरप्राइजेज के ऑफिस में जॉइनिंग के नाम पर 21 हजार रूपये वसूले गए. उसने खेत बेच कर इस रकम का इंतजाम किया था. बावजूद इसके काम तो मिला नहीं, उल्टा उसे बंधक बना लिया गया.

बदमाशों ने कराई फ्रॉड कॉलिंग

युवती का आरोप है कि शुरुआत में उसे दोचार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया. फिर उससे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन करवाए जाने लगे. पीड़िता के मुताबिक उससे फ्रॉड तरीके से कॉलिंग कराई जाती थी. जब उसने ऐसा काम करने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई और थप्पड़ मारे गए. यहां तक कि उसके उसकी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर इमोशनल ब्लैकमेल किया गया.

200 युवतियों के बंधक होने का दावा

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के चंगुल में लगभग 200 युवक युवतियां हैं. इनमें से आजमगढ़ की दर्जन भर लड़कियां साहज जुटाकर भागने में सफल हो गई हैं. युवतियों के मुताबिक 5 दिन पूर्व एसपी से शिकायत की थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. युवती के अनुसार, कई लड़कियां बदनामी और लोकलाज के डर से अपनी आपबीती किसी को नहीं बता पा रही हैं. पीड़ित युवतियों ने खाने में नशा देकर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है. हालांकि इस संबंध में ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply